फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempted cyber fraud against BJP MLA in Pilibhit

Pilibhit News: विधायक से साइबर ठगी की कोशिश, आरोपी ने भाजपा अध्यक्ष का करीबी बताकर मांगे 3.50 लाख रुपये

Sat, 18 Jul 2026 11:11 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 11:11 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलवाने के नाम पर बीसलपुर विधायक से साइबर ठगी करने की कोशिश की गई। अज्ञात व्यक्ति ने विधायक को कॉल कर उनसे रुपये मांगे। बातचीत संदिग्ध लगने पर विधायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Attempted cyber fraud against BJP MLA in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। विधायक ने बीसलपुर कोतवाली दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बताते हुए कॉल किया और पुणे में होने वाले कार्यक्रम के दो दिन खाने के खर्च के नाम पर 3.50 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने रुपये भेजने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने का झांसा भी दिया। 

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे उनके फोन पर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उनसे बात करना चाहते हैं। विधायक के अनुसार, उन्होंने बात कराने की सहमति दी तो फोन दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। उस व्यक्ति ने कहा कि उनकी काफी नकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है। बातचीत के दौरान नेटवर्क बाधित होने पर कॉल कुछ देर के लिए कट गई। 

विज्ञापन

संघ के कार्यक्रम के नाम पर मांगे रुपये 
बाद में दोबारा संपर्क होने पर कॉल करने वाले ने कहा कि पुणे में संघ का एक कार्यक्रम है, जिसमें उन्हें शामिल होना है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने कार्यक्रम में दो दिन के भोजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए 3.50 लाख रुपये खर्च होने की बात कही और कहा कि यह राशि विधायक को देनी होगी। उसने यह भी कहा कि अगले दिन बैंक खाते का नंबर भेज दिया जाएगा, जिसमें रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद 22 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करा दी जाएगी।

विधायक ने बताया कि कॉल करने वाला अपना नाम नीरज बता रहा था। उन्हें बातचीत संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सीओ राहुल पांडेय ने कहा कि मामले में संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed