{"_id":"6a5b2f0368ee8266780de82a","slug":"kanpur-samadhan-diwas-held-in-ghatampur-dm-and-dcp-heard-public-grievances-and-issued-instructions-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घाटमपुर में समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और डीसीपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घाटमपुर में समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और डीसीपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Sat, 18 Jul 2026 02:54 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:54 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जनसुनवाई की और लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
घाटमपुर में समाधान दिवस का आयोजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी पहुंचे। दोनों ने जनसुनवाई की कमान संभाली। समाधान दिवस की शुरुआत में एसडीएम और एसीपी की देखरेख में शिकायतें सुनी जा रही थीं, लेकिन आला अधिकारियों के पहुंचते ही सुनवाई में तेजी आई।
विज्ञापन
तहसील दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे, जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जे, राशन कार्ड और नगर निगम/बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने भी कानून-व्यवस्था और जनहित के मामलों पर संज्ञान लिया। डीएम ने साफ किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें तहसील दिवस में आ रही हैं। उनका निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी और राजस्व विभाग की पूरी टीम भी मौजूद रही।