Live
CJP Protest Live: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच झड़प; जमकर हुई धक्का-मुक्की
Delhi CJP Protest live Updates in Hindi: दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन ने बुधवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पुलिसकर्मियों पर पथराव और बोतलें फेंकी गईं। इस दौरान पंजाबी बाग के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ACP) जय प्रकाश के माथे पर पत्थर लगने से मामूली फ्रैक्चर हुआ है। इस बीच, पीएम मोदी ने पेपर लीक केस में पहली बार पोस्ट किया है। पीएम ने फास्ट ट्रैक कोर्ट का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सीजेपी के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच झड़प
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराया है।#WATCH | Delhi: Latest visuals from Jantar Mantar where Cockroach Janta Party protestors clashed with Nihang Sikhs. pic.twitter.com/GctoyORUqQ
— ANI (@ANI) July 23, 2026
'ये सरकार भगवान राम को ही लूटकर ले गई'
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो सरकार भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई थी, वही आज भगवान राम को ही लूटकर ले गई। फिर जनता किस खेत की मूली है? वह जंतर-मंतर पर पहुंचे थे।कल होगी याचिका पर सुनवाई
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस और पत्रकारों पर हमलों की NIA जांच को मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट कल सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के सामने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी।दिल्ली पुलिस ने की अपील
दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सोशल मीडिया पर जानकारी का इस्तेमाल और उसे शेयर करते समय सावधानी बरतें। ज़िम्मेदार डिजिटल व्यवहार की शुरुआत किसी भी कंटेंट को आगे भेजने से पहले आधिकारिक माध्यमों से तथ्यों की पुष्टि करने से होती है।Delhi Police urges all citizens to exercise caution while consuming & sharing information on social media.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 23, 2026
Responsible digital behaviour begins with verifying facts through official channels before forwarding any content.@LtGovDelhi#DPUpdates pic.twitter.com/NIMrW3FWB2
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने लगाया छात्रों पर पिटाई का आरोप
कल जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने कहा कि मैं जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी पर था। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि मुझे गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं मिल रही थी। मुझे हनुमान मंदिर रोड पर एक जगह मिली; उसके बाद मैं वहां से पैदल जा रहा था। वहां बहुत सारे छात्र थे। मुझे डर नहीं लगा क्योंकि वे छात्र थे, जब मैं संसद मार्ग पहुंचा, तो वहां लगभग ढाई हजार लोगों की भीड़ थी फिर वे अचानक गुस्से में आ गए और मेरी तरफ़ बढ़ने लगे, यह कहते हुए कि आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं; हम पर हमला हो रहा है... फिर उन्होंने मुझे पीछे से लात मारी और घूंसे मारने लगे। मुझ पर हमला करने वाले लगभग 150 लोग थे, एक पुलिस टीम ने मुझे बचाया। मुझे RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीनियर अधिकारी भी घायल हुए हैं, ये वे छात्र नहीं हैं जिन्होंने पुलिस की वर्दी या CRPF के जवानों को देखकर लोगों पर इस तरह हमला किया हो; वे वर्दी वालों को निशाना बना रहे हैं। वे असामाजिक तत्व हैं, जो भी वर्दी में दिखता है, चाहे वह रैपिड एक्शन फोर्स का हो, पुलिस का हो या CRPF का, उसे देखते ही पीटा जा रहा है। वहां पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जो भी अकेला जा रहा है, उसे वे निशाना बना रहे हैं।#WATCH | Delhi police inspector Nandkishor, who was injured yesterday during the protest at Jantar Mantar, says, "I was on night duty at Jantar Mantar. The crowds were so intense, I couldn't find a place to park. I found a spot on Hanuman Mandir Road; after that, I was walking… pic.twitter.com/9pw4k8w8OT
— ANI (@ANI) July 23, 2026
एनआईए जांच की मांग पर सीजेपी ने उठाए सवाल
सीजेपी प्रवक्ता रत्ना सिंह ने कहा कि एनआईए जांच से भरोसा क्यों पैदा होगा? एनआईए केंद्र सरकार की एजेंसी है। ऐसे में यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और स्वतंत्र होगी? याचिकाकर्ता सतीश कुमार अग्रवाल अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। यह याचिका राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होती है और इसका उद्देश्य वास्तविक राहत हासिल करने के बजाय अदालत का समय लेना तथा सार्वजनिक ध्यान आकर्षित करना ज्यादा लगता है।मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा: दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और शरीर में तेज दर्द है, लेकिन पेनकिलर लेकर मैं काम चला रहा हूं। अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है। शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा।I’ve been down with a fever and severe body pain for the last few days, but I’ve been pushing through with painkillers.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026
My apologies if you don’t see me at Jantar Mantar today. I need to get a few hours of rest and recover.
Will be back at the protest site by evening.
'पत्थरबाजी में ACP के सिर में चोट लगी, शरीर पर कई जगह खरोंचें आईं'
जंतर-मंतर के पास पत्थरबाज़ी की घटना के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली पुलिस के एक ACP को सिर में चोट और शरीर पर कई जगह खरोंचों के साथ यहां RML अस्पताल लाया गया था। जंतर-मंतर के पास कल रात हुई पत्थरबाज़ी की घटना के बाद कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत को डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया।अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जांच करने पर उनके शरीर के ऊपरी और निचले अंगों के साथ-साथ कंधे पर भी कई जगह खरोंचें पाई गईं और सिर के पिछले हिस्से (पैरिएटो-ऑक्सिपिटल क्षेत्र) में सूजन थी। मरीज़ ने कान से खून आने और उल्टी होने की बात भी बताई।
बयान में कहा गया है कि भगत की सर्जरी डिपार्टमेंट की इलाज करने वाली टीम ने जांच की और उन्हें ज़रूरी मेडिकल केयर दी। इसके बाद, मरीज़ ने AIIMS, नई दिल्ली में आगे का इलाज कराने की इच्छा जताई और उन्हें RML अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।