फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: No student should come to school driving a vehicle without a license or helmet

Jhansi: बिना लाइसेंस व हेलमेट के कोई भी बच्चा वाहन लेकर स्कूल नहीं आए, डीएम ने बैठक में दिए सख्त निर्देश

Thu, 23 Jul 2026 02:19 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 23 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

डीएम ने कहा कि अनफिट वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चलेंगे। यदि वाहन चलते पाए जाते हैं तो विद्यालय की मान्यता निरस्त की जाएगी।

विज्ञापन
Jhansi: No student should come to school driving a vehicle without a license or helmet
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम गौरांग राठी। - फोटो : विभाग।

विस्तार

स्कूल प्रबंधक प्रमाणित करेंगे कि कोई भी बच्चा बिना लाइसेंस एवं हेलमेट के वाहन से स्कूल नहीं आए। यदि यूनिफार्म में वाहन चलाते समय 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी के साथ दुर्घटना होती है, तो प्रधानाचार्य भी जिम्मेदार होंगे। अनफिट वाहन किसी भी दशा में नहीं चलेंगे। यदि वाहन चलते मिलते हैं, तो विद्यालय की मान्यता निरस्त की जाएगी। यह निर्देश बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम गौरांग राठी ने दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि स्कूली वाहनों से संबंधित निर्दिष्ट मानकों का सख्ती से अनुपालन किया जाए। अनफिट वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चलेंगे। यदि वाहन चलते पाए जाते हैं तो विद्यालय की मान्यता निरस्त की जाएगी। यदि बच्चा यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्कूल आता है और स्टंटबाजी करता है तो तत्काल कार्यवाही करें। स्कूल-कॉलेज बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों और चालकों की जानकारी उपलब्ध कराएं। एआरटीओ को निर्देशित किया की जांचोपरांत 25 अनफिट स्कूली वाहन किसी भी दशा में सड़क पर नहीं चलें। उन्होंने स्कूली वाहनों के ड्राइवरों का वेरिफिकेशन एवं उनकी चिकित्सीय जांच भी सुनिश्चित की जाए। एआरटीओ हेमचंद्र गौतम ने बताया जिले में 2436 स्कूल हैं, जिनमें से 2402 की चेकिंग कर ली गई है। 511 स्कूली बसों का परीक्षण कर लिया गया है। जिसमें 13 का पंजीयन निलंबित किया है।
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम अरुण कुमार गौड़, एसपी सिटी प्रीति सिंह, डीआईओएस रती वर्मा, एआरटीओ एसके अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed