{"_id":"6a61cb0ad2c2db1299028ba1","slug":"jhansi-sports-officer-serves-notice-to-coach-to-vacate-accommodation-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: क्रीड़ाधिकारी ने कोच को थमाया आवास खाली करने का नोटिस, प्रशिक्षक ने कहा- सभी पर एक समान लागू हो नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: क्रीड़ाधिकारी ने कोच को थमाया आवास खाली करने का नोटिस, प्रशिक्षक ने कहा- सभी पर एक समान लागू हो नियम
Thu, 23 Jul 2026 01:34 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:34 PM IST
सार
नोटिस को लेकर कोच का कहना है कि स्टेडियम परिसर में वह अकेले नहीं रह रहे हैं। यदि सभी संबंधित लोग अपना कमरा खाली करते हैं तो वह भी खाली कर देंगे।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक के सीनियर पुरुष खिलाड़ियों की ओर से कुश्ती की बालिका खिलाड़ियों से कथित अभद्रता और गाली-गलौज करने के मामले में क्रीड़ाधिकारी ने जिम्नास्टिक कोच को नोटिस थमाया है। नोटिस में आवास खाली करने के लिए कहा है।
बीते 18 जुलाई को जिम्नास्टिक हॉल में हुई घटना को क्रीड़ाधिकारी ने अनुशासनहीनता मानते हुए प्रशिक्षक को निर्देश दिए थे कि संबंधित खिलाड़ियों का पंजीकरण निरस्त कराने की कार्रवाई करें और स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें। आरोपित खिलाड़ियों के नाम, पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने 21 जुलाई को नोटिस जारी कर बुधवार तक प्रशिक्षक को हर हाल में आवास खाली करने के लिए कहा।
वहीं, प्रशिक्षक विष्णु लाल ने अपना पक्ष रखते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी को दिए पत्र में लिखा कि यदि उन्हें स्टेडियम का कमरा खाली करना है तो यह नियम सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि स्टेडियम परिसर में वे अकेले नहीं रह रहे हैं। प्रशिक्षक ने अपने पत्र में अन्य चार लोगों के नाम का भी उल्लेख किया है। उनका कहना है कि यदि सभी संबंधित लोग अपना कमरा खाली करते हैं तो वह भी खाली कर देंगे।