{"_id":"6a612dae8c9e57d7290df493","slug":"strict-action-against-police-personnel-failing-to-reach-court-on-time-jhansi-news-c-11-jhs1004-840224-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: न्यायालय में वक्त पर नहीं पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: न्यायालय में वक्त पर नहीं पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
झांसी। अभियोजन कार्यालय की ओर से न्यायालय में भेजे जाने वाले पुलिसकर्मियों पर देर से दफ्तर पहुंचने पर अब सख्ती होगी। चार दिन पहले अभियोजन कार्यालय में 14 पुलिसकर्मी नदारद पाए गए। उन्हें फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
न्यायालयों में बंदियों की पेशी समेत अन्य काम करने वाले पुलिसकर्मी संयुक्त निदेशक कार्यालय में हाजिरी देने के बाद न्यायालय भेजे जाते हैं। उन्हें सबसे पहले सुबह 10 बजे इस कार्यालय में हस्ताक्षर करने होते हैं। इसके बाद वे विभिन्न न्यायालयों में काम करते हैं, लेकिन देखा गया कि कई कर्मचारी वक्त पर नहीं पहुंचते। शुक्रवार को 48 में से 14 पुलिसकर्मी सुबह 11 बजे तक नदारद थे। उन्हें नोटिस दिए गए हालांकि वे बहाने बनाकर बच गए। उन्हें फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ दिया लेकिन अब और सख्ती बरती जाएगी। संयुक्त निदेशक अभियोजन अजय कुमार मिश्र ने बताया कि ये पुलिसकर्मी सुबह 11 बजे भी दफ्तर में नहीं पहुंचे थे। पूछने पर उन्होंने तमाम तरह के बहाने बनाए।