{"_id":"6a612e18fc07d0bdcf09db8c","slug":"lover-hangs-himself-in-front-of-girlfriend-falls-onto-rocks-and-dies-after-the-noose-snaps-jhansi-news-c-11-jhs1004-840599-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रेमिका के सामने फंदे पर झूला प्रेमी, फंदा टूटने से पत्थरों पर गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रेमिका के सामने फंदे पर झूला प्रेमी, फंदा टूटने से पत्थरों पर गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रेमिका के सामने पेड़ पर फंदे पर झूला प्रेमी फंदा टूटने से नीचे गिर गया। पत्थरों पर गिरकर घायल हुए प्रेमी की मौत हो गई। दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे और बड़ागांव के बिरगुवां में रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे थे। सूचना पाकर युवक के भाई, भतीजे समेत परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मध्य प्रदेश के गांव जेरा खास थाना जीरोन निवाड़ी में रहने वाला लखन (40) फैक्ट्री में काम करता था। लखन की पत्नी छोड़कर जा चुकी थी। फैक्ट्री में उसके साथ लक्ष्मी भी काम करती थी। लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले कैलाश से हुई थी। उससे एक बेटी और दो बेटे थे। बेटी की शादी हो चुकी है। कैलाश उसके साथ मारपीट करता था। चार साल पहले उसकी दोस्ती लखन से हो गई। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लखन ने उसे जिंदगी भर साथ निभाने का भरोसा दिया तो वह साथ रहने को तैयार हो गई। करीब तीन साल पहले वह पति और बच्चों को छोड़कर लखन के साथ रहने आ गई। इसके बाद वह अपने घर नहीं गई। लक्ष्मी ने बताया कि घर से भागने के बाद वे दोनों ग्वालियर, मुंबई में रहे और प्राइवेट काम करके घर चलाया। 15 दिन पहले बिरगुवां गांव आ गए थे। यहां पर मजदूरी कर रहे थे। लखन बहुत शराब पीता था, सारे पैसे नशे में उड़ा देता था। जिसका वह विरोध करती थी। सुबह लखन जूते के रुपये लेकर शराब पीकर आया। इसको लेकर कहासुनी हो गई। वह खाना बनाने लगी, तभी लखन बाथरूम करने की बात कहकर घर से निकल गया। उसे काम पर जाना था। इस कारण जव वह उसे खोजने के लिए निकली तो देखा कि लखन स्कूल के नीचे मंदिर कैंपस स्थित पेड़ पर चढ़ा था और गमछे से फंदा बना रहा था। यह देख उसने रोका, लेकिन वह नहीं माना और गले में फंदा कसकर झूल गया। लेकिन फंदा टूट गया और लखन नीचे पत्थरों पर गिर गया। उसने आनन-फानन में गले से फंदा खोला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तब गांव के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बड़ागांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।