फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: An app will track the journey of every file and ensure digital oversight

Jhansi: एप बताएगा हर फाइल का सफर, रहेगी डिजिटल नजर, अगस्त से नगर निगम में होगी विकास कार्यों की निगरानी

Thu, 23 Jul 2026 02:04 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 23 Jul 2026 02:04 PM IST
सार

एप शुरू होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होगी। एप से ही ये पता चल सकेगा कि किस अधिकारी ने कितने निरीक्षण किए।

विज्ञापन
Jhansi: An app will track the journey of every file and ensure digital oversight
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम में अगस्त से विकास कार्यों की डिजिटल निगरानी शुरू होगी। इसकी शुरुआत निर्माण विभाग से की जाएगी। निगम की ओर से विकसित कराई जा रही एप के जरिये किसी भी कार्य की फाइल बनने से पूरा होने तक का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होगा। इससे फाइल ट्रैकिंग भी आसान होगी।
विज्ञापन


नगर निगम यह एप एक निजी बैंक के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से विकसित करा रहा है। बताया गया कि एप में टेंडर और फिर वर्कऑर्डर जारी होने की तिथि, कितने प्रतिशत कम दर पर टेंडर उठा, ठेकेदार का नाम, काम शुरू होने के पहले और पूर्ण होने के बाद की फोटो, अधिकारियों की निरीक्षण आख्या आदि का ब्योरा दर्ज होगा। इसके लिए अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर ठेकेदारों तक को अलग-अलग लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों की निरीक्षण के बाद टिप्पणी दर्ज होते ही नोटिफिकेशन ठेकेदार के पास पहुंचेगा। यदि अधिकारी ने आख्या में कोई कमी या काम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं तो ठेकेदार को तत्काल उसका निस्तारण करना होगा। फिर ठेकेदार भी अपना पक्ष एप में दर्ज कर सकेगा। एप में काम पूरा होने की समयसीमा, वित्तीय भुगतान की स्थिति और प्रगति की भी जानकारी मिल सकेगी। बाद में स्वास्थ्य और मार्ग प्रकाश विभाग को भी एप के दायरे में लाया जाएगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि कुंभ में हुए कामकाज की निगरानी भी इसी तरह की गई थी।
विज्ञापन


अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी, लापरवाह ठेकेदार होंगे चिह्नित
एप शुरू होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होगी। एप से ही ये पता चल सकेगा कि किस अधिकारी ने कितने निरीक्षण किए। अगर काम संतोषजनक नहीं था तो क्या कार्रवाई की। चूंकि, नगर निगम में एक ही फर्म कई-कई काम ले लेती है। ऐसे में निगम प्रशासन ये भी निगरानी कर सकेगा कि कौन ठेकेदार काम में लापरवाही कर रहा है। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका यह है कहना
निजी बैंक से सीएसआर फंड के तहत नगर निगम एक एप तैयार करवा रहा है। शुरुआत में निर्माण विभाग की फाइलों की एप से ट्रैकिंग की जाएगी। अगले महीने से एप के जरिये कामों की निगरानी शुरू हो जाएगी। बाद में स्वास्थ्य और मार्ग प्रकाश विभाग को भी एप से जोड़ा जाएगा। - आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed