सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

CGBSE Board Result 2026 Live: जारी होने वाला है छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना स्कोर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 29 Apr 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

CGBSE Chhattisgarh Board Result 2026 Class 10 12 Kab Ayega, cgbse.nic.in, cg.results.nic.in, results.cg.nic.in, Digilocker: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर आज वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। जिन छात्रों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा, क्योंकि उसी की सहायता से वे अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

CG Board Result 2026 Live Check Chhattisgarh Board 10th 12th result date time at cgbse nic in digilocker
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:59 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी जानकारी

रोल नंबर के साथ-साथ कुछ प्लेटफॉर्म पर स्कूल कोड भी मांगा जा सकता है, जो छात्र के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है। अगर एडमिट कार्ड नहीं है, तो सही स्कूल कोड जानने के लिए अपने स्कूल के प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क करना होगा।
02:54 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: यहां देख सकते हैं रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
02:49 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result: 9 वर्ष बाद अप्रैल में जारी हो रहा है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार करीब 9 वर्षों बाद अप्रैल महीने में जारी होने जा रहा है। इससे पहले कई वर्षों तक परिणाम मई और जून में घोषित किए जाते रहे थे।

02:42 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: कब हुई परीक्षा?

इस वर्ष कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर और 13 मार्च 2026 तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को खत्म हुई।
02:37 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे DigiLocker पर रिजल्ट

DigiLocker पर अपनी मार्कशीट देखने के लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है तो आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करने के बाद “Issued Documents” या “Education” सेक्शन में जाएं और अपने बोर्ड (जैसे CBSE या राज्य बोर्ड) को चुनें। इसके बाद अपना रोल नंबर और साल डालकर आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

02:25 PM, 29-Apr-2026

कुछ ही मिनट में जारी होगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी अपने परिणाम को डाउनलोड भी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

  • cgbse.nic.in
  • cg.results.nic.in
  • digilocker
02:10 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: टॉपर्स को मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

बोर्ड ने टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है।
02:09 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी, अप्रैल महीने में जारी किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।
02:06 PM, 29-Apr-2026

CGBSE 10th 12th Result 2026: रोल नंबर लेकर हो जाएं तैयार

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे थोड़ी ही देर में जारी होंगे। परिणाम 2.30 बजे जारी होंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रोल नंबर लेकर बिल्कुल तैयार रहें। ताकि रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed