Live
RBSE 10th Result 2026 Live: फिर मिली नई तारीख, कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट; पढ़ें ताजा अपडेट
{"_id":"69c0975726fd9e945103b391","slug":"rajasthan-board-10th-result-2026-date-live-updates-rbse-class-10-result-kab-aayega-sarkari-result-direct-link-2026-03-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th Result 2026 Live: फिर मिली नई तारीख, कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट; पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026 Date Time Live Updates: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करने की नई तारीख 24 मार्च निर्धारित की है। बोर्ड 5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे एक साथ जारी करने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का इतंजार है। यह पहली बार होगा जब बोर्ड मार्च में नतीजे जारी करेगा।
रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाकर रखें।
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
RBSE Board 10th Result 2026
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:37 PM, 23-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे कल जारी करेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड 5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे एक साथ जारी कर सकता है।01:00 PM, 23-Mar-2026
Rajasthan Board 10th Result: यहां देखें सबसे पहले अपना रिजल्ट
नतीजों की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे छात्रों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही राज्य के करीब 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।12:48 PM, 23-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
- अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
12:43 PM, 23-Mar-2026
RBSE Class 10th: अमर उजाला पर अभी करें रजिस्ट्रेशन
रिजल्ट जल्दी और आसान तरीके से देखने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं। यहां पहले से पंजीकरण करने पर रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि आपको बार-बार वेबसाइट खोजने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आप बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकेंगे।
12:31 PM, 23-Mar-2026
Rajasthan Board 10th Result: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। साथ ही, कुल (एग्रीगेट) अंक भी न्यूनतम 33% होने चाहिए। यदि किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में 33% से कम अंक आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी (मार्क्स री-वेरिफिकेशन) के लिए आवेदन कर सकते हैं।हालांकि, अगर किसी छात्र के दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक आते हैं, तो उसे फेल माना जाएगा।
12:22 PM, 23-Mar-2026
Rajasthan Board RBSE Class 10th Result: यहां मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट
रिजल्ट जल्दी और आसानी से पाने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए यहां पहले से रजिस्ट्रेशन कर लेना फायदेमंद है। इससे रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी और आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख पाएंगे। साथ ही, आपको बार-बार वेबसाइट खोजने की जरूरत नहीं पड़ती और अपडेट समय पर मिल जाते हैं।राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आसानी से देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 23-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी होना था रिजल्ट
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा पहले 20 मार्च को की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे जारी नहीं किया जा सका। अब उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड कभी भी नतीजे घोषित कर सकता है, ऐसे में छात्रों को अपने जरूरी विवरण तैयार रखने की सलाह दी जाती है।11:45 AM, 23-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: अधिकारिक ट्विट
राजस्थान बोर्ड : वेबसाइट पर अभी बहुत वर्क चल रहा है , वेबसाइट को ना खोलें रिजल्ट की सूचना जारी होने से पहले साझा की जाएगी ||#rajasthan #rbse
— Board of Secondary Education ajmer, Rajasthan (@Rssbboard) March 23, 2026
11:44 AM, 23-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: अधिकारिक बयान आया सामने
राजस्थान बोर्ड पर अभी काम चल रहे हैं। ऐसे में बच्चें अभी धैर्य बनाएं और वेबसाइट न खोलें। सही होते ही अधिकारिक वेबसाइट पर सूचना मिल जाएगी।09:33 AM, 23-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
- अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।