सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

UP Board Result Date Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट पर डिजिलॉकर ने दी बड़ी जानकारी, जानें क्या है अपडेट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Board Class 10th 12th Result Date, Sarkari Result upmsp.edu.in, upresults.nic.in, digilocker Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले बच्चों को पंजीकरण करना होगा।

 यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...


पिछले वर्ष बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था, ऐसे में इस बार भी छात्र इसी समय के आसपास रिजल्ट जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का कुल परिणाम 90.11 प्रतिशत रहा था। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 86.66 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 प्रतिशत रहा।

UP Board Result 2026 Live UPMSP 10th 12th Sarkari Result Kab Aayega Date Time upresults.nic.in digilocker link
UP Board 10th 12th Result 2026 Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:43 PM, 21-Apr-2026

UP Board Result 2026: ग्राफिक से समझें कैसे डाउनलोड करनी है मार्कशीट

इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं, ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। इसलिए छात्रों को पहले से ही रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया समझ लेना जरूरी है। ग्राफिक पर क्लिक कर आप तस्वीरों की मदद से समझ सकते हैं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करनी है।
ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:
03:35 PM, 21-Apr-2026

UP Board 10th 12th Result: किस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए इधर-उधर जानें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाली की वेबसाइट पर ही देख पाएंगे। अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे समय पर होने वाली समस्याओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देखने की सलाह दी जाती है। जिस पेज पर रिजल्ट जारी होगा उसका पता है:

UP Board 10th Result 2026 Direct Link
UP Board 12th Result 2026 Direct Link
03:07 PM, 21-Apr-2026

UP 10th-12th Board Result 2026: क्या आने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र जो अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। डिजिलॉकर की वेबसाइट पर केवल इतना अपडेट दिया गया है कि परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।

02:46 PM, 21-Apr-2026

UP Board Result 2026: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर

रैंक नाम प्रतिशत शहर
1 यश प्रताप सिंह 97.83% जालौन
2 अंशी 97.67% इटावा
2 अभिषेक यादव 97.67% बाराबंकी
3 ऋतु गर्ग 97.50% मुरादाबाद
3 अर्पित वर्मा 97.50% सीतापुर
3 सिमरन गुप्ता 97.50% जालौन
01:16 PM, 21-Apr-2026

UP 10th-12th Board Result: बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में 24,79,352 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल हैं।


 
12:15 PM, 21-Apr-2026

UP Board Result 2026: पिछले 4 वर्षों में कब जारी हुए रिजल्ट?

वर्ष तिथि
2025 25 अप्रैल 2025
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2023
2022 18 जून 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 21-Apr-2026

UP Board Result 2026: किन्हें मिलेगा कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक सुविधा होती है। अगर कोई छात्र रिजल्ट में एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे अपनी पूरी सालभर की मेहनत बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने फेल हुए विषयों को दोबारा पास कर सकते हैं और अपना पूरा साल खराब होने से बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UP Board Result: 10वीं में टॉप करने के लिए कितने नंबर जरूरी? जानें पिछले साल के टॉपर यश प्रताप सिंह का स्कोर

 
11:10 AM, 21-Apr-2026

UP 10th-12th Board Result 2026: त्रुटिरहित रिजल्ट पर फोकस

रिजल्ट जारी करने से पहले कई स्तरों पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया अपनाता है, ताकि परिणाम पूरी तरह सही और बिना गलती के हों। इसमें छात्रों के अंकों की दोबारा जांच की जाती है, जिससे किसी भी तरह की त्रुटि को रोका जा सके।

इसके अलावा टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं का भी दोबारा सत्यापन किया जाता है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि मेरिट लिस्ट पूरी तरह पारदर्शी और सटीक हो।

10:50 AM, 21-Apr-2026

UP Board Result 2026: पिछले साल कितने बजे जारी हुआ रिजल्ट?

पिछले साल 2025 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है। ऐसे में लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है।
10:17 AM, 21-Apr-2026

UP Board Result 2026: रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने से पहले UPMSP आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करता है, ताकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed