फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jiah Khan Case Verdict Live: फैसला आने के बाद सूरज पंचोली ने बांटी मिठाई, जरीना वहाब बोलीं- सत्यमेव जयते

Fri, 28 Apr 2023 05:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Apr 2023 05:24 PM IST
खास बातें

Jiah Khan Suicide Case Verdict Live News in Hindi: 3 जून 2013 को जिया खान की मौत की खबर सुन सभी लोग सन्न रह गए थे। अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया है। 

विज्ञापन
Jiah Khan Suicide Case Verdict Live Updates Sooraj Pancholi Reaches CBI Court News in Hindi
जिया खान, सूरज पंचोली - फोटो : social media

लाइव अपडेट

05:23 PM, 28-Apr-2023

सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे पंचोली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिया खान की मौत के मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने जाएंगे।
04:03 PM, 28-Apr-2023

बेटे के रिहा होने पर बोलीं जरीना वहाब

बेटे के रिहा होने पर मां जरीना ने कहा, 'आखिरी में...सत्यमेव जयते...ईश्वर महान है। मुझे हमेशा हमारी न्यायपालिका पर सबसे ज्यादा भरोसा था। अब इसे और मजबूत किया गया है। मेरे बेटे के लिए ये 10 साल की यातना, आघात और कलंक हैं। इस केस के चलते सूरज के हाथ से बहुत काम चला गया। वो आखिरकार एक सामान्य जीवन जी सकता है, लेकिन जो 10 साल उसने गंवाए हैं, उसे कौन लौटाएगा?'
विज्ञापन
01:14 PM, 28-Apr-2023

फैसले के बाद सूरज पंचोली का रिएक्शन

जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। जिसके बाद पहली बाद उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- सच की हमेशा जीत होती है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाली इमोजी भी बनाई है। 

01:02 PM, 28-Apr-2023

हाईकोर्ट जाएंगी राबिया खान

जिया खान की मां ने कहा, 'मैं एक बात कहूंगी कि आज आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला खत्म हुआ है, लेकिन सवाल यह है कि मेरी बच्ची की मौत कैसे हुई? इसलिए मौत के कारण का अब तक पता नहीं लग पाया है। मैंने शुरू से कहा है कि यह हत्या का मामला है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वे हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती देंगी, उन्होंने कहा- 'हां, क्यों नहीं।'
 
12:37 PM, 28-Apr-2023

सीबीआई अदालत के जज ने कोर्ट में क्या कहा

जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, 'सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।'
12:35 PM, 28-Apr-2023

बरी हुए सूरज पंचोली

जिया खान की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ आज मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी अभिनेता बरी हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 28-Apr-2023

जिया खान की मां ने दायर की अर्जी

जिया खान की मां राबिया ने अपने वकील के जरिये अर्जी दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि फर्स्ट इंफॉर्मेट एविडेंस में मृतक के साथ रिलेशनशिप के दौरान आरोपी के फिजिकल और मेंटल दुर्व्यवहार को हाईलाइट करता है, जो क्लियरली आरोपी की हिंसक प्रकृति को बयां करता है, जिसे गवाह मेनका हरिसिंघानी द्वारा सपोर्ट किया गया था, हालांकि वह बाद में विरोधी हो गई थीं।
11:59 AM, 28-Apr-2023

जिया ने कहा- तुमने मेरे सपने तोड़ दिए

जिया खान ने अपने लेटर में लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं तुमसे यह कैसे कहूं लेकिन मैं अब भी कह सकती हूं क्योंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं, अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो हो सकता है कि मैं पहले ही जा चुकी हूं या जानेवाली हूं। मैं अंदर से टूट चुकी हूं। आप यह नहीं जानते होंगे लेकिन आपने मुझे इस हद तक प्रभावित किया कि मैं आपसे प्यार करने में खुद को खो बैठी। फिर भी तुमने मुझे रोज सताया। इन दिनों मुझे कोई लाइट नहीं दिखती मैं जागना नहीं चाहती। एक वक्त था जब मैंने अपनी लाइफ और फ्यूचर तुम्हारे साथ देखती थी, लेकिन तुमने मेरे सपनों को चकनाचूर कर दिया।'
11:34 AM, 28-Apr-2023

जरीना वहाब भी पहुंचीं कोर्ट

बेटे सूरज पंचोली के केस में फैसला सुनने और उनको सपोर्ट करने के लिए अभिनेता की मां जरीना वहाब भी कोर्ट पहुंची हैं। 
 
11:26 AM, 28-Apr-2023

अब दोपहर 12:30 बजे आएगा फैसला

सूरज पंचोली और जिया खान के मामले पर कोर्ट ने अंतिम फैसला सुनाने का समय बढ़ा दिया है। अब सीबीआई की विशेष अदालत दोपहर 12:30 बजे फैसला सुनाएगी। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed