फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan Live: सैफ मामले पर पहली बार बोलीं करीना, कहा- मुश्किल वक्त; पिता से मिलकर लौटे इब्राहिम-सारा

Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
खास बातें

Saif Ali Khan Attacked News Live Updates in Hindi: अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात बांद्रा स्थित उनके घर में चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Health Live Updates Attacked With Knife at Mumbai House Admitted in Lilavati Hospital News
सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:40 AM, 17-Jan-2025

हमले की जांच हुई तेज, 20 टीमें गठित

मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके अपार्टमेंट में हुए हमले की पुलिस तेजी से जांच कर रहीहै। पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई हैं और सूचनाओं के जरिए उसकी तलाश कर रही हैं।


 
11:40 PM, 16-Jan-2025
सैफ के घर के बाहर पहुंची इंवेस्टिगेटिंग टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान के घर जांच करने के लिए टीम पहुंची है। तस्वीर में जांच दल अभिनेता के घर के बाहर खड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन
10:08 PM, 16-Jan-2025

करीना कपूर ने जारी किया आधिकारिक बयान

करीना कपूर खान ने अपने पति पर हुए हमले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने मीडिया से  भावुक अपील की है। उन्होंने मीडिया से विनम्र अनुरोध किया कि वे बिना तथ्यों के कवरेज से बचें। उन्होंने आगे लिखा, "हम आपकी चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं, लेकिन यह हमारी सुरक्षा के लिए जोखिम भरा भी है। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें। आप हमें वह स्पेस दें जो हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और इस घटना का सामना करने की आवश्यक है। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।"

10:00 PM, 16-Jan-2025

लीलावती अस्पताल से वापस लौटे इब्राहिम-सारा

सैफ अली खान से मुलाकात करने के बाद उनके बेटे इब्राहिम अली खान और बेटी सारा अली खान लीलावती अस्पताल से वापस लौट आए हैं।
09:04 PM, 16-Jan-2025

भाई से मिलने अस्पताल पहुंचीं सोहा अली खान

सैफ अली खान इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मुलाकात करने के लिए उनकी छोटी बहन सोहा अली खान पहुंचीं। 
08:42 PM, 16-Jan-2025

नरेश म्हस्के ने घटना पर कही ये बात

शिव सेना नेता नरेश म्हस्के ने इस घटना पर पुलिस जांच कर रही है और आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:27 PM, 16-Jan-2025

लीलावती असप्ताल पहुंचकर अरमान-अनीसा ने जाना हाल

सैफ अली पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही अरमान जैन और अनीसा लीलावती अस्पाल पहुंचे थे। इस दौरान पर वह कैमरे में कैद हो गए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)


07:26 PM, 16-Jan-2025

सैफ का हाल जानने पहुंचीं मलाइका

सैफ का हाल जानने के लिए लगातार फिल्म सितारे करिश्मा कपूर के घर पहुंच रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को भी अभिनेत्री के घर पहुंचते हुए कैमरे में कैद किया गया।

07:23 PM, 16-Jan-2025

रणधीर कपूर पहुंचे करिश्मा के घर

सैफ पर हुए हमले के बाद उनके ससुर रणधीर कपूर को  बेटी करिश्मा के घर जाते देखा गया। दो लोगों की मदद से वह घर से अंदर गए।

06:58 PM, 16-Jan-2025

सैफ के परिवार से मिलने पहुंचे संजय दत्त

सैफ अली खान पर हमले की खबर सुनने के बाद संजय दत्त अभिनेता के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। 


 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed