फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Katrina Wedding Live: सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर मंडप में पहुंचेंगे विक्की, कटरीना की भी होगी रॉयल एंट्री

Wed, 08 Dec 2021 07:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Dec 2021 07:23 PM IST
खास बातें

 Katrina Kaif Vicky Kaushal Marriage Today Live:  विक्की कौशल और कटरीना कैफ 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान में शादी करने वाले हैं। 
शादी के बाद कटरीना और विक्की मुंबई के लिए रवाना होंगे। जहां वे ताज लैड्स एंड में रिसेप्शन करेंगे। सिक्स सेंस रिजॉट में भी 10 दिसंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

विज्ञापन
vicky kaushal Katrina kaif wedding today live news updates in hindi haldi mehndi sangeet ceremony
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:12 PM, 08-Dec-2021

शुरू हुई विक्की- कटरीना की संगीत सेरेमनी

शादी की रस्मों के बीच विक्की और कटरीना का संगीत सेरेमनी शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक 50 से ज्यादा मेहमान बरवाड़ा फोर्ट होटल पहुंच चुके हैं। 

05:34 PM, 08-Dec-2021

वीणा नागदा लगाती हैं बॉलीवुड सेलेब्स को मेहंदी

7 दिसंबर को कटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म बड़ी धूमधाम से हुई। कटरीना के हाथों में वीणा नागदा ने मेहंदी लगाई। श्रीदेवी से लेकर ईशा अंबानी तक, सभी सी शादियों में वीणा नागदा ही मेहंदी लगाती हैं।
विज्ञापन
05:15 PM, 08-Dec-2021

कुछ इस तरह सजाया गया है फोर्ट

संगीत और मेहंदी की रस्म के दौरान बॉलीवुड और राजस्थानी फोक म्यूजिक चलवाया जाएगा। इस फोर्ट को लगभग 100 किलो फूल से सजाया जाएगा। सजावट के लिए लिली, ऑर्केड और गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया गया है।
04:59 PM, 08-Dec-2021

सोशल मीडिया पर छाया कटरीना और विक्की की शादी का कार्ड

शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की थीम्स के साथ मेन्यू की खबरे बाहर आ चुकी हैं तो वहीं अब सोशल मीडिया पर कटरीना विक्की की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। 
04:52 PM, 08-Dec-2021

बहू के लिए खास इंतजाम

रिपोर्ट के अनुसार, विक्की की मां वीना कौशल ने अपनी होने वाली बहू के लिए खास संगीत समारोह का आयोजन किया है। जिसी शुरुआत शाम 7 बजे के बाद होगी।
04:35 PM, 08-Dec-2021

 पंजाबी बैंड करने वाला है परफॉर्म

विक्की -कटरीना की शादी को यादगार बनाने के लिए पंजाब का लोकप्रिय बैंड पार्टी परफॉर्म करने वाला है। पंजाबी बैंड 'आरडीबी' का संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने वाला है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 PM, 08-Dec-2021

शादी के बाद इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी कटरीना कैफ

कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी और दोनों का हनीमून पूरा होने के बाद कटरीना कैफ जिस नई फिल्म पर सबसे पहले काम शुरू करने की हामी भर चुकी हैं, वह फिल्म होगी साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ बनने जा रही उनकी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’।
03:59 PM, 08-Dec-2021

कटरीना और विक्की कौशल की शादी में शामिल नहीं होंगे मीका सिंह

इस रॉयल शादी के लिए गायक मीका सिंह को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन वह इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं। लेकिन अपनी अन्य पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह इस रॉयल वेडिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

 
03:39 PM, 08-Dec-2021

पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा

सिक्स सेंस रिजॉर्ट का खर्चा करीब 6 से 7 लाख रुपये प्रति दिन का बताया जा रहा है। वहीं शादी में कुल 120 मेहमानों को लिस्ट में शामिल किया गया है। अब इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए कि इस शादी में कितने ग्रैंड अंदाज में अंजाम दिया जा रहा है।
03:23 PM, 08-Dec-2021

Vicky Katrina Wedding: विराट अनुष्का भी जाएंगे शादी में

इस भव्य शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भी शामिल होंगे। हालांकि, इस बीच विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका को नहीं ले जाएंगे।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed