सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Exit Polls 2026 Live: बंगाल के छह एग्जिट पोल्स में भाजपा, दो में तृणमूल आगे; देखें पांचों राज्यों के अनुमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Wed, 29 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Exit Poll Results 2026 Bengal Tamil Nadu Assam Live Updates: पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। बंगाल के पांच एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। केवल एक पोल में टीएमसी को बढ़त दिखाई गई है। एग्जिट पोल के सभी अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें...

Exit Poll Results Live West Bengal Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Vidhan Sabha Chunav Exit Polls
एग्जिट पोल्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:41 PM, 29-Apr-2026

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: छह सर्वे में भाजपा को बहुमत, दो में तृणमूल की वापसी का दावा

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाले हैं। सामने आए आठ प्रमुख सर्वे में से छह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाती दिख रही है। 'प्रजा पोल' के सर्वे में तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत (178-208 सीटें) मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा 'पोल डायरी', 'पी-मारक्यू', 'मैट्रिज', 'चाणक्य स्ट्रैटजीज' और 'जेवीसी' ने भी भाजपा को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर स्पष्ट बढ़त दी है और बहुमत के आंकड़े के पार रखा है। इन छह एजेंसियों के रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि लंबे समय से सत्ता पर काबिज तृणमूल को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, दो एग्जिट पोल्स ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से अलग कहानी बयां कर रहे हैं और तृणमूल के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं। 'जनमत पोल्स' और 'पीपल्स पल्स' के सर्वे में तृणमूल की सत्ता में शानदार वापसी का दावा किया गया है। 'जनमत पोल्स' के अनुसार तृणमूल 195-205 सीटें जीतकर फिर से अपनी सरकार बना सकती है, जबकि इस सर्वे में भाजपा को 80-90 सीटों पर ही समेट दिया गया है। वहीं, 'पीपल्स पल्स' ने भी तृणमूल को 177-187 सीटें और भाजपा को 95-110 सीटें दी हैं। कुल मिलाकर, एग्जिट पोल्स के ये विरोधाभासी आंकड़े बंगाल में एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का इशारा कर रहे हैं, जिसका असली फैसला मतगणना के दिन ही होगा।


पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: एक नजर में आंकड़े

एजेंसी तृणमूल+ भाजपा अन्य
मैट्रिज 125-140 146-161 6-10
पोल डायरी 99-127 142-171 5-9
चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-140 150-160 6-10
प्रजा पोल 85-110 178-208 0-0
पीपल्स पल्स 177-187 95-110 1-4
पी- मारक्यू 118-138 150-175 2-6
जनमत पोल्स 195-205 80-90 4-9
जेवीसी 131-152 138-159 2-4

 

07:36 PM, 29-Apr-2026

पुदुचेरी एग्जिट पोल 2026: पांचों सर्वे में एनडीए को स्पष्ट बहुमत

 

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन ने पूरी तरह से बाजी मार ली है। बंगाल में जहां पांच एग्जिट पोल्स में भाजपा आगे है, वहीं पुदुचेरी के सभी पांच प्रमुख सर्वे में एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। 'प्रजा पोल' और 'कामाख्या एनालिटिक्स' के अनुमानों के अनुसार तो एनडीए 20 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। इन रुझानों से एकदम साफ है कि पुदुचेरी की जनता ने सत्ता की चाबी एक बार फिर एनडीए गठबंधन को सौंपने का मन बना लिया है, जबकि कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे छूट गया है।
 

  • 'प्रजा पोल' ने एनडीए को सबसे शानदार जीत देते हुए 19-25 सीटें और कांग्रेस+ को 6-10 सीटें दी हैं। 
  • 'कामाख्या एनालिटिक्स' ने भी एनडीए को 17-24 सीटों के साथ बड़ी बढ़त दिखाई है। 
  • 'एक्सिस माय इंडिया' के अनुसार एनडीए को 16-20 और कांग्रेस+ को महज 6-8 सीटें मिल सकती हैं।
  • 'जेवीसी' (15-17) और 'पीपल्स पल्स' (16-19) ने भी एनडीए को बहुमत के पार रखा है।

इन सभी पांच सर्वे में नई पार्टी टीवीके+ का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, और अधिकांश एजेंसियों के अनुसार उसका खाता खुलना भी मुश्किल लग रहा है।
 

पुदुचेरी एग्जिट पोल 2026: एक नज़र में आंकड़े

एजेंसी एनडीए (NDA) कांग्रेस+ (Congress+) टीवीके+ (TVK+) अन्य (Others)
पीपल्स पल्स 16-19 10-12 0-0 1-2
एक्सिस माय इंडिया 16-20 6-8 - 3-7
प्रजा पोल 19-25 6-10 0-0 0-0
कामाख्या एनालिटिक्स 17-24 4-7 1-2 0-1
जेवीसी 15-17 11-13 1-2 0-1


 
07:30 PM, 29-Apr-2026

बंगाल के पांच एग्जिट पोल्स में भाजपा, दो में तृणमूल आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं। सामने आए सात प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने का साफ संकेत दे रहे हैं। 

पांचों सर्वे में भाजपा न केवल तृणमूल कांग्रेस (TMC+) को पछाड़ती दिख रही है, बल्कि स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। 

'प्रजा पोल' ने तो भाजपा की सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी करते हुए उसे 178-208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, 'पोल डायरी' (142-171), 'पी-मारक्यू' (150-175), 'चाणक्य स्ट्रैटजीज' (150-160), और 'मैट्रिज' (146-161) ने भी भाजपा को बहुमत के आंकड़े के पार रखा है। 

वहीं, इन सबके बीच दो सर्वे ऐसे भी हैं जो टीएमसी के लिए राहत की खबर लेकर आए हैं। 'पीपल्स पल्स' और 'जनमत पोल्स' ने टीएमसी की शानदार वापसी का अनुमान जताया है। 'जनमत पोल्स' के अनुसार टीएमसी 195-205 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है, जबकि उसने भाजपा को 80-90 सीटों पर समेट दिया है। इसी तरह, 'पीपल्स पल्स' ने टीएमसी को 177-187 सीटें और भाजपा को 95-110 सीटें दी हैं।
 
एजेंसी टीएमसी+ (TMC+) भाजपा (BJP) अन्य (Others)
मैट्रिज 125-140 146-161 6-10
पोल डायरी 99-127 142-171 5-9
चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-140 150-160 6-10
प्रजा पोल 85-110 178-208 0-0
पीपल्स पल्स 177-187 95-110 1-4
पी-मारक्यू 118-138 150-175 2-6
जनमत पोल्स 195-205 80-90 4-9




अमर उजाला पर यहां देखें एग्जिट पोल्स का Live विश्लेषण-


 
07:20 PM, 29-Apr-2026

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: द्रमुक गठबंधन की सत्ता में वापसी के स्पष्ट संकेत, टीवीके ने भी दिखाया दम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इसमें मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की शानदार वापसी के संकेत मिल रहे हैं । 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है । सामने आए छह प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच एजेंसियों ने द्रमुक+ को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया है।

जेवीसी ने अन्नाद्रमुक गठबंधन को 128 से 147 सीटें देकर उसकी सरकार बनने की भविष्यवाणी की है, जबकि इस सर्वे में उसने द्रमुक+ को महज 75 से 95 सीटों पर रखा है । 'प्रजा पोल' ने द्रमुक+ को सबसे अधिक 148 से 168 और 'चाणक्य स्ट्रैटजी' ने 145 से 160 सीटें दी हैं । वहीं, 'मैट्रिज' ने द्रमुक+ को 122-132, और 'पीपल्स पल्स' तथा 'पी-मारक्यू' दोनों ने 125-145 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है । 

जेवीसी को छोड़कर बाकी सभी सर्वे में अन्नाद्रमुक+ 100 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पा रही है । इन सबके बीच, अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी अपना खासा प्रभाव छोड़ती दिख रही है । 

'पी-मारक्यू' के अनुसार टीवीके को 16-26, 'पीपल्स पल्स' के अनुसार 18-24 और 'मैट्रिज' के मुताबिक 10-12 सीटें मिल सकती हैं । इन आंकड़ों से साफ है कि तमिलनाडु में द्रमुक+ एक बार फिर सरकार बनाने की रेस में सबसे आगे है ।

07:13 PM, 29-Apr-2026

केरल में यूडीएफ की सत्ता में वापसी के मजबूत संकेत, एलडीएफ को लगा झटका

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें राज्य में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 71 है। छह प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

'एक्सिस माय इंडिया' के अनुसार यूडीएफ को सबसे ज्यादा 78-90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन एलडीएफ (LDF) को 49-62 सीटों पर ही सिमटना पड़ सकता है। 

'पीपल्स पल्स' एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने एलडीएफ की सत्ता में वापसी का अनुमान जताते हुए उसे 75-85 सीटें दी हैं और यूडीएफ को 55-65 सीटों पर रखा है। 

'मैट्रिज' ने यूडीएफ को 70-75 और एलडीएफ को 60-65 सीटें दी हैं।

वहीं, 'जेवीसी' ने यूडीएफ को 72-84, 'वोट वाइब' ने 70-80 और 'पीमारक्यू' ने 71-79 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जो पूर्ण बहुमत को दर्शाता है। राज्य में अपनी मजबूत पैठ बनाने की कोशिश कर रही भाजपा की स्थिति अभी भी ज्यादा असरदार नहीं दिख रही है। 

ज्यादातर एजेंसियों ने भाजपा गठबंधन को सिंगल डिजिट (0 से 7 सीटों के बीच) में ही रखा है, जिसमें 'जेवीसी' ने उसे अधिकतम 3-7 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। इन एग्जिट पोल्स के रुझानों से साफ है कि केरल की जनता इस बार सत्ताधारी एलडीएफ को हटाकर यूडीएफ पर भरोसा जताती नजर आ रही है।
07:10 PM, 29-Apr-2026

पुदुचेरी में एनडीए को स्पष्ट बहुमत, एग्जिट पोल में कांग्रेस पिछड़ी

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। 'पीपल्स पल्स' और 'एक्सिस माय इंडिया' दोनों ही एजेंसियों के सर्वे में एनडीए को कांग्रेस गठबंधन पर स्पष्ट बढ़त मिली है। इस अनुमान से साफ है कि सत्ता की चाबी एक बार फिर एनडीए के हाथों में ही रहने वाली है।
 
  • 'पीपल्स पल्स' के अनुसार एनडीए को 16-19 और कांग्रेस+ को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। 
  • 'एक्सिस माय इंडिया' ने एनडीए को सबसे ज्यादा 16-20 और कांग्रेस+ को 6-8 सीटें दी हैं, जबकि अन्य के खाते में 3-7 सीटें जाने की संभावना है। दोनों सर्वे के अनुसार टीवीके+ का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:02 PM, 29-Apr-2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में द्रमुक गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सभी चार एजेंसियों के अनुमानों में द्रमुक को सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

तमिलनाडु में सभी एजेंसियों के अनुमानों का विस्तृत विश्लेषण-
 
  • मैट्रिज... इस एजेंसी के अनुसार, सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए 87 से 100 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकता है। वहीं, अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जा सकती हैं।
  • पीपल्स पल्स... इस सर्वे में द्रमुक गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एनडीए को 65 से 80 सीटें मिल सकती हैं। टीवीके को यहांं सबसे ज्यादा 18 से 24 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि अन्य को दो से छह सीटें मिल सकती हैं।
  • चाणक्य स्ट्रैटजी... इसके मुताबिक, द्रमुक+ को 145 से 160 सीटों के साथ बड़ी जीत मिल सकती है। एनडीए को 50 से 65 सीटों तक ही सीमित रहना पड़ सकता है। इस पोल में अन्य को 18 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • प्रजा पोल...  इसके अनुसार, द्रमुक+ 148 से 168 सीटें जीतकर सबसे आगे रह सकता है। एनडीए को 61 से 81 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को 1 से 9 सीटें मिल सकती हैं।
06:55 PM, 29-Apr-2026

पीमारक्यू के आंकड़ें क्या बता रहे?

पीमारक्यू के सर्वे में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के साफ संकेत दिए गए हैं। इस एजेंसी के अनुसार, भाजपा 150 से 175 सीटों के साथ राज्य में एक मजबूत बहुमत हासिल कर सकती है। इसके उलट, सत्ताधारी टीएमसी को 118 से 138 सीटों तक ही रुकना पड़ सकता है। इस सर्वे में अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
06:54 PM, 29-Apr-2026

पीपल्स पल्स ने बंगाल में टीएमसी को बताया मजबूत

इन सभी में पीपल्स पल्स एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने टीएमसी की सत्ता में मजबूत वापसी का अनुमान जताया है। इसके आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं।
06:54 PM, 29-Apr-2026

प्रजा पोल के अनुसार बंगाल में भाजपा को बढ़त

प्रजा पोल ने अपने सर्वे में भाजपा के लिए सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक, भाजपा को 178 से 208 सीटों का भारी बहुमत मिल सकता है, जो एक बड़ी सियासी लहर का संकेत है। इसके विपरीत, टीएमसी का प्रदर्शन गिरकर मात्र 85 से 110 सीटों तक रह सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पोल में अन्य दलों का खाता (0-0) भी नहीं खुलता दिख रहा है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed