सब्सक्राइब करें

Waqf Bill: लोकसभा से रात 1.56 बजे पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक; 1.50 घंटे चली वोटिंग, समर्थन में पड़े 288 वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 02 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Live Updates News in Hindi: देशभर के वक्फ बोर्डों में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पारित हो गया। विधेयक पर पर 11 घंटे चर्चा चली। यह विधेयक अब गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। 

Parliament Budget Session Live Updates Government To Table Waqf Bill Today Lok Sabha Rajya Sabha News in Hindi
लोकसभा - फोटो : यूट्यूब/वीडियो ग्रैब/संसद टीवी
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:01 AM, 03-Apr-2025
आज सुबह 11 बजे तक लोकसभा स्थगित
तीन मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित की गई है। 
 
02:09 AM, 03-Apr-2025
कांग्रेस सांसद शशि थरूर मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में बोल रहे हैं। थरूर ने कहा, हमने एक भयानक घटना देखी है, जो धीरे-धीरे और खतरनाक होती गई। मई 2023 में शुरू हुई हिंसा आज भी जारी है और राष्ट्रपति शासन लागू होने में 21 महीने लग गए।  इस दौरान 250 से ज्यादा लोग मारे गए, शायद 300 से भी अधिक। 5600 से ज्यादा हथियार और 6.5 लाख गोलियां पुलिस के गोदामों से लूट ली गईं। 70 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए, 1 लाख प्रभावित हुए, और हजारों अब भी राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। गृह मंत्री यहां मौजूद हैं, और यह सब तब हो रहा है जब स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।
01:58 AM, 03-Apr-2025
वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 लोकसभा में पारित
वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 रात 1.56 बजे लोकसभा में पारित हुआ। विधेयक पर 1 घंटे 50 मिनट तक वोटिंग चली। विधेयक के समर्थन में 288 वोट पड़े, जबकि विरोध में 232 वोट पड़े। 
01:47 AM, 03-Apr-2025
इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से मतदान के बाद कुल 464 वोट दर्ज किए गए। विधेयक के पक्ष में 273 और विरोध में 191 मत पड़े। शुद्धि के बाद स्पीकर ओम बिरला आधिकारिक आंकड़ों का एलान करेंगे।
01:45 AM, 03-Apr-2025
  • इमरान मसूद, प्रेमचंद्रन का एक और संशोधन अस्वीकार। खंड 35 विधेयक का अंग बना।
  • खंड 37 से 40 को विधेयक का अंग बनाने के लिए ध्वनिमत से मतदान कराया गया। स्वीकार किया गया।
  • ईटी मोहम्मद बशीर का एक और संशोधन अस्वीकार।
  • 40ए और 41 भी विधेयक का अंग बना।
  • एनके प्रेमचंद्रन की तरफ से पेश संशोधन संख्या 129 को भी अस्वीकार किया गया।
  • खंड 42-44 भी विधेयक का अंग बना।
  • रिजिजू ने विधेयक पारित होने का प्रस्ताव रखा।
  • ध्वनिमत से मतदान के बाद डिविजन हो रहा है
01:45 AM, 03-Apr-2025
  • ध्वनिमत से स्वीकार होने के बाद  खंड 25 से 27 विधेयक का अंग बना।
  • इमरान मसूद ने एक और संशोधन पेश किया। इसे भी अस्वीकृत कर दिया गया।
  • खंड 28 विधेयक का अंग बना।
  • असदुद्दीन ओवैसी ने एक और संशोधन पेश किया। इसे भी अस्वीकार कर दिया गया।
  • एनके प्रेमचंद्रन ने मुतवल्ली को हटाने के संबंध में किए गए प्रावधान से जुड़े संशोधन पेश किए। हालांकि, इसे भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:37 AM, 03-Apr-2025
  • अरविंद सावंत का एक और संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत
  • गौरव गोगोई का एक और संशोधन प्रस्ताव निरस्त हुआ
  • इमरान मसूद ने एक और संशोधन का प्रस्ताव रखा। इसे भी ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया।
  • केसी वेणुगोपाल ने एक और संशोधन का प्रस्ताव रखा। इसे भी अस्वीकृत कर दिया गया।
  • मोहम्मद जावेद का एक और संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत
  • इमरान मसूद ने एक और संशोधन पेश किया। ध्वनिमत से अस्वीकार किया गया।
  • एनके प्रेमचंद्रन की तरफ से पेश एक और संशोधन अस्वीकृत
  • एनके प्रेमचंद्रन ने एक और संशोधन वापस लिया।
  • इसी के साथ खंड 24 विधेयक का अंग बन गया।
01:36 AM, 03-Apr-2025
  • राजेश रंजन का एक और संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत
  • अरविंद सावंत का एक और संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत
  • केसी वेणुगोपाल की तरफ से प्रस्तुत संशोधन प्रस्ताव को भी ध्वनिमत से अस्वीकृत किया गया।
  • मोहम्मद जावेद की  तरफ से पेश एक और संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत
  • खंड- 19 और 20 विधेयक का अंग बन गया।
01:35 AM, 03-Apr-2025
असदुद्दीन ओवैसी ने एक और संशोधन पेश किया। संशोधन संख्या 66-68 को अस्वीकार कर दिया गया। सौगत रॉय ने एक और संशोधन पेश किया। इसे भी अस्वीकृत कर दिया गया।
01:34 AM, 03-Apr-2025
खंड 15 विधेयक का अंग बना। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने संशोधन प्रस्ताव संख्या 111 पेश किया। इसे भी ध्वनिमत से स्वीकार किया गया। रिजिजू ने संशोधन संख्या 112 पेश किया। इसे भी स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद खंड 15-ए संशोधन के बाद विधेयक का अंग बन गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed