Sarkari Naukri Result Live: एफसीआई, रेलवे समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई
{"_id":"633a71de87a3e54a87137941","slug":"sarkari-jobs-naukri-result-2022-live-ssc-mts-result-check-latest-naukri-updates-in-hindi-on-03-october","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: एफसीआई, रेलवे समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 03 Oct 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी करना किसका सपना नहीं होता। हर रोज देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं।

Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:24 PM, 03-Oct-2022
FCI Recruitment 2022 के पात्रता मापदंड
- जूनियर इंजीनियर : सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। वहीं, डिप्लोमा होने की दशा में एक साल का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है।
- स्टेनो ग्रेड- II: स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट की गति और शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।
- असिस्टेंट ग्रेड- III: कंप्यूटर के उपयोग में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरूरी है।
04:59 PM, 03-Oct-2022
Govt Job 2022 : भर्ती का विवरण
भारतीय खाद्य निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 5,043 निर्धारित की है। इनमें से 2,388 पद उत्तर क्षेत्र, 989 पद दक्षिण क्षेत्र, 768 पद पूर्व क्षेत्र, 713 पद पश्चिम क्षेत्र और 185 पद उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए हैं।04:08 PM, 03-Oct-2022
Sarkari naukri : इस तारीख तक होंगे आवेदन
भारतीय खाद्य निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की बीते महीने 06 सितंबर, 2022 से जारी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 05 अक्तूबर, 2022 को शाम 04 बजे तक निर्धारित की गई है।03:51 PM, 03-Oct-2022
Sarkari Naukri: भारतीय खाद्य निगम में पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती
भारतीय खाद्य निगम यानी FCI ने हजारों पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारतीय खाद्य निगम की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।03:35 PM, 03-Oct-2022
OSSC CGL Admit Card: ओडिशा सीजीएल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा/CGLE 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।02:53 PM, 03-Oct-2022
SSA Chandigarh Recruitment: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 03-Oct-2022
Sarkari Naukri: भर्ती का विवरण
- टीजीटी-अंग्रेजी के लिए पदों की संख्या- 17
- टीजीटी हिंदी के लिए पदों की संख्या- 03
- टीजीटी पंजाबी के लिए पदों की संख्या- 02
- टीजीटी गणित के लिए पदों की संख्या- 17
- टीजीटी साइंस (नॉन मेडिकल) के लिए पदों की संख्या- 31
- टीजीटी साइंस (मेडिकल) के लिए पदों की संख्या- 04
- टीजीटी सामाजिक अध्ययन के लिए पदों की संख्या- 16
02:05 PM, 03-Oct-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट online.ctestservices.com पर जाकर जमा कर लें। आवेदन आज शाम 05 बजे समाप्त हो जाएंगे।01:50 PM, 03-Oct-2022
SSA Chandigarh Recruitment: शिक्षक को पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज
शिक्षा के क्षेत्र में करीयर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आज 03 अक्तूबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा।01:13 PM, 03-Oct-2022