{"_id":"69c3f35e03106c609e0ff9a8","slug":"up-cgst-officials-purchased-properties-in-jhansi-and-telangana-using-illicit-earnings-lakhs-of-rupees-found-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीजीएसटी अफसरों ने काली कमाई से झांसी और तेलंगाना में खरीदीं संपत्तियां, बैंक खातों में मिले लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीजीएसटी अफसरों ने काली कमाई से झांसी और तेलंगाना में खरीदीं संपत्तियां, बैंक खातों में मिले लाखों रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार
सीबीआई ने झांसी और तेलंगाना में संपत्ति खरीदने वाले दो सीजीएसटी अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया। जांच में लाखों रुपये नकद, जेवर और बैंक खातों में जमा राशि मिली। अधिकारियों ने ब्लैकमेल और घूसखोरी से कमाई की संपत्ति में निवेश किया। कार्रवाई जारी है।
घूसखोरी (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
झांसी में कारोबारियों को ब्लैकमेल कर घूसखोरी करने वाले सेंट्रल जीएसटी के अफसरों ने अपनी काली कमाई संपत्तियों में निवेश की थी। झांसी से लेकर तेलंगाना तक आरोपी अधीक्षकों ने संपत्तियों को खरीदा और अपने व परिजनों के बैंक खातों में लाखों रुपये जमा किए। सीबीआई की ओर से मंगलवार को दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की दर्ज एफआईआर में इसका खुलासा हुआ है।
Trending Videos
दरअसल, सीबीआई ने बीते दिसंबर में दोनों अधीक्षकों अजय शर्मा और अनिल कुमार तिवारी और उप आयुक्त समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी संपत्तियों की जांच की थी। जांच में पता चला कि आरोपी अनिल ने तेलंगाना 19.20 लाख रुपये में दो भूखंड खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही अपने और परिजनों के बैंक खातों में करीब 77 लाख रुपये जमा किए थे। उन्होंने झांसी में भी तीन भूखंड खरीदने में 21 लाख रुपये से अधिक खर्च किए। वहीं, सीबीआई ने उनके आवास पर छापे के दौरान 31.78 लाख नकद, 32.90 लाख रुपये के सोने और 48.60 लाख रुपये के चांदी के जेवर बरामद किए थे। इसी तरह अजय और उनकी पत्नी नीलम शर्मा के नाम झांसी में कई अचल संपत्तियां होने का पता चला है। उन्होंने झांसी में 73 लाख रुपये का मकान जुलाई 2024 में खरीदा था।
पत्नी के नाम पर झांसी में अप्रैल 2024 में 68 लाख रुपये का घर खरीदा था। इसके अलावा स्पेस मून सिटी में अगस्त 2025 में 25.49 लाख रुपये की संपत्ति भी पत्नी के नाम खरीदी थी। सीबीआई के छापे में उनके आवास और बैंक लॉकर से करीब 70 लाख रुपये से अधिक की नकदी मिली थी। अलग–अलग बैंक खातों और एफडी में 68 लाख रुपये से नकदी मिली थी और 1.12 करोड़ रुपये के जेवरात बरामद हुए थे।