UP Big News: आठ श्रद्धालुओं की मौत, गर्ल्स कॉलेज में भगदड़, मुस्लिमों ने आरती उतारी; पेट्रोल-डीजल पर नया आदेश
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप, आठ की मौत
कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पढ़ें पूरी खबर
गंगा स्नान करने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, तीन बचाए गए
मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गए सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना में तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार बच्चे गंगा की तेज धारा में समा गए। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सभी के शव बाहर निकाले। पढ़ें पूरी खबर
राम नवमी पर संत जोसफ गर्ल्स कॉलेज में ईद मिलन कार्यक्रम, हंगामा व भगदड़
मेरठ के सरधना में संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पहुंचकर हंगामा कर दिया। हंगामे के कारण कार्यक्रम को बीच में ही रद्द करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
अभी खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें
इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। यह अपील मामले के शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने दायर की है। उन्होंने उच्च न्यायालय के 25 मार्च के आदेश को चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर
इस तरह पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, प्रशासन ने जारी किए ये आदेश
प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पेट्रोल-डीजल को बोतल या कैन में बेचने पर सख्ती बढ़ा दी है और नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों से बचने व अवैध भंडारण न करने की अपील की गई है। पढ़ें पूरी खबर
काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की उतारी आरती, आंखों में दिखी भक्ति की चमक
वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की महाआरती की। महिलाओं ने दुनिया को शांति का संदेश भेजा। महिलाओं के हाथों में सजावटी थाल, होठों पर रामनाम का मंत्र और आंखों में भक्ति की चमक दिखी। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदलते। प्रभु राम का जन्म विश्व के कल्याण के लिए हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
रामनवमी पर झूमी अयोध्या: साधु-संतों ने की पुष्पवर्षा, गूंजे बधाई गीत; लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी
यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को रामनवमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह 9 बजे तक करीब 10 श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर लिया। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस वर्ष पिछले साल से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने पहले से ही पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर