सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi Directs—Assess Crop Damage Caused by Rains and Ensure Compensation for Farmers; DMs Must Go Out in

UP: सीएम योगी बोले- बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को दिलाएं मुआवजा, डीएम फील्ड पर उतरें

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर सरकार ने त्वरित आकलन और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा गया है। किसानों को समयबद्ध राहत पहुंचाने और समन्वय से कार्य कर उन्हें किसी भी असुविधा से बचाने पर जोर दिया गया है।

UP CM Yogi Directs—Assess Crop Damage Caused by Rains and Ensure Compensation for Farmers; DMs Must Go Out in
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हुई असमय बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसल की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Trending Videos


उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल कराएं। संयुक्त सर्वे कराकर फसल नुकसान की स्थिति से शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों का तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। आपदा में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा ताकि किसी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो। 

नुकसान का वास्तविक आकलन कराने का निर्देश

उन्होंने सभी जिलों के डीएम से फील्ड में रहकर स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराने का निर्देश भी दिया, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। वहीं प्रमुख सचिव कृषि और राहत आयुक्त को निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क और समन्वय बनाए रखें। 


सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन को उपलब्ध कराई जाएं, जिससे राहत कार्यों में देरी न हो। फसलों को हुई क्षति का आकलन प्राप्त होते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। भुगतान व्यवस्था समयबद्ध ढंग से हो, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed