सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Agniveer soldier dies while going to duty in Kupwara in the morning, selected in 2021

UP: कुपवाड़ा में सुबह ड्यूटी जाते समय अग्निवीर जवान की मौत, 2021 में हुआ था चयन

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर के एक जवान की कुपवाड़ा में मौत हो गई। मृतक के भाई के अनुसार जवान सुबह ड्यूटी के लिए जा रहा था कि उन्हें चक्कर आ गया।
 

Sitapur: Agniveer soldier dies while going to duty in Kupwara in the morning, selected in 2021
जवान इंद्रजीत गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले के मानपुर के पकरिया धापूपुर गांव निवासी सेना के जवान इंद्रजीत गुप्ता (24) की शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा में मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।

Trending Videos


भाई इंद्रपाल गुप्ता ने बताया कि उनके भाई इंद्रजीत सुबह ड्यूटी जा रहे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर आया और वो गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बताया कि वर्ष 2021 की अग्निवीर भर्ती में इंद्रजीत का चयन हुआ था। वर्तमान में वह कुपवाड़ा में तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के जुड़वां भाई भी एसएसबी बिहार में तैनात, पिता रिटायर्ड फौजी 
इंद्रपाल ने बताया कि उनके पिता अर्जुन लाल गुप्ता रिटायर्ड फौजी  हैं। वह और इंद्रजीत जुड़वां थे। वह खुद भी एसएसबी में हैं इस समय वह बिहार प्रांत के नेपाल बॉर्डर में तैनात हैं। शनिवार को इंद्रजीत का शव गांव पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed