{"_id":"69c58f96e789c5e9b5090c49","slug":"two-cars-collide-youth-dies-seven-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152707-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो कारें टकराईं, युवक की मौत, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो कारें टकराईं, युवक की मौत, सात जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। कल्याणपुर मोड़ के पास बुधवार रात दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
पिसावां के कुतुबनगर गड़ासा निवासी आकाश तिवारी (25) हरगांव के जोशीटोला स्थित अपनी ननिहाल में रहते थे। आकाश के मामा ने उन्हें खेती व मकान दे दिया था। बुधवार रात वह कार से हरगांव जा रहे थे।
कल्याणपुर मोड़ के पास सामने से आ रही कार से उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जाेरदार थी कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार जोशीटोला निवासी अंकुर (26) बुरी तरह से जख्मी हो गए। दूसरी कार में सवार लखीमपुर के पलिया निवासी रमेश सिंह, सत्यपाल सिंह, रामगोरी, खुशबू, महेंद्र सिंह व धनंजय सिंह जख्मी हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से अंकुर को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos