{"_id":"69c63f682136afbf9f05fb0f","slug":"video-video-lisasa-ravalvara-sa-cakatasaka-na-khatha-ka-mara-gal-mata-bsatara-para-paugdha-mal-shava-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लाइसेंसी रिवाल्वर से चिकित्सक ने खुद को मारी गोली, मौत, बिस्तर पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लाइसेंसी रिवाल्वर से चिकित्सक ने खुद को मारी गोली, मौत, बिस्तर पर पड़ा मिला शव
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार दोपहर एक चिकित्सक ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर गोली मार ली। कमरे के अंदर उनका शव बिस्तर पर पड़ा पाया गया है।
शहर कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर मोहल्ला बट्सगंज निवासी राजेन्द्र चौधरी (69) का शव कमरे के अंदर पड़ा पाया गया। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक राजेंद्र खैराबाद में अपना एक क्लीनिक चलाते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद थीं।
चिकित्सक ने खुद को कमरे में बंद करके कनपटी पर रखकर गोली चलाई। बिस्तर पर रिवाल्वर और खून के निशान पाए गए हैं। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। उनके दो पुत्र हैं जो चिकित्सक हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।