{"_id":"69c58f1ce02a206fcf0b4d1d","slug":"youth-riding-bike-dies-due-to-collision-with-vehicle-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152716-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। मदारपुर पुल के पास बुधवार देर रात बाइक सवार की एक वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे में उसका साथी जख्मी हो गया।तालगांव के बमनपुरवा निवासी रंगोली (20) अपने साथी सत्यपाल (18) के साथ बाइक से जा रहे थे।
रामनगर चौकी से करीब 500 मीटर दूर मदारपुर पुल की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने रंगोली को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्धा की मौत
सरैया (सीतापुर)। महमूदाबाद में मोल्हेपुर गांव के पास स्थित एक पालेसर के निकट बाइक सवार साइकिल से जा रहे युवक से टकरा गया। हादसे में साइकिल सवार वृद्धा की मौत हो गई।
मुर्तजानगर निवासी सुखरानी (70) अपने पुत्र देशराज (45) के साथ बुधवार देर शाम साइकिल से जा रही थीं। पालेसर के निकट पीछे से आ रही एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुखरानी व उनका पुत्र गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया। वहां से सुखरानी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।
Trending Videos