सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck and bus collide, 10 passengers injured

Sitapur News: ट्रक व बस की भिड़ंत, 10 मुसाफिर चोटिल

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Truck and bus collide, 10 passengers injured
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। नेशनल हाईवे पर सुरैंचा कट के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रक व बस की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। हालांकि 10 यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
Trending Videos

कैसरबाग डिपो की अनुबंधित बस लखनऊ से सीतापुर मुख्यालय की ओर जा रही थी। बस में चालक नरेंद्र पाल और परिचालक राजीव के अलावा करीब 40 यात्री सवार थे। कमलापुर में सुरैचा कट के पास बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि ट्रक कच्चे रास्ते से गलत दिशा में हाईवे पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। हादसे में बस में सवार 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसमें कमलापुर के शिवपुर निवासी सतीश (32), लखीमपुर खीरी के बुचवापौरा निवासी प्रमोद (28), हरगांव के मोतीपुर निवासी शायरा (30), खैरूननिशा (40), लखनऊ के आलमबाग निवासी स्वप्निल (32), शहर निवासी शशि (33), लखीमपुर निवासी अनन्या गुप्ता (20) व अन्य तीन जख्मी हो गए।
सभी का सीएचसी में इलाज कराया गया है। ट्रक व बस की टक्कर के बाद यात्री सड़क पर ही बैठ गए। कुछ लोगों ने बस की सीट निकालकर सड़क पर रखी और उस पर बैठ गए। बाद में दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed