सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PM Modi: नामदार सदियों से कामदार को गालियां देते आए हैं, आप परेशान न हो; मुरैना में मोदी के भाषण की बड़ी बातें

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 Apr 2024 03:17 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

PM Modi Speech in Morena Rally: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर कुर्सी के लिए छटपटा रही है। ये लोग फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं। उन्होंने कहा- कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम समाज के लोगों को OBC घोषित कर दिया है। पढ़ें, भाषण की बड़ी बातें...।  

PM Modi Speech in Morena Rally Big Statements BJP Public Meeting MP Lok Sabha Election Hindi News
मुरैना में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:13 PM, 25-Apr-2024

PM Modi: नामदार सदियों से कामदार को गालियां देते आए हैं, आप परेशान न हो; मुरैना में मोदी के भाषण की बड़ी बातें

PM Modi Speech in Morena Rally: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आए। उन्होंने मुरैना सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव मंगल सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कर्नाटक में चोरी छिपे ओवीसी वर्ग का आरक्षण छीनने का आरोप लगाया। वहीं, राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि नामदार कामदार को सदियों से गाली-गलौज करते आए हैं। पांच-पचास गालियां पड़ जाएंगी तो पड़ जाएंगी। अब पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...। 

कांग्रेस को विकास विरोधी पार्टी बताया 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। आप सबका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि मुरैना आज भी न अपने संकल्प से डिगा है और न ही कभी डिगेगा। मुरैना ने मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उस समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी और एक बहुत बड़ी समस्या है। 

वन रैंक वन पेंशन पर कांग्रेस को घेरा 
पीएम मोदी ने कहा- मप्र के लोगों ने कांग्रेस के समय का वो काला दौर भी देखा है। भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है और कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है। कांग्रेस की पॉलिसी है, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान, मेहनत और समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो। इसलिए, कांग्रेस ने इतने वर्षों तक सेना के जवानों की वन रैंक वन पेंशन जैसी मांग पूरी नहीं होने दी। हमने सरकार बनते ही वन रैंक वन पेंशन  को लागू किया।

जवानों को खुली छूट देने की बात कही
मोदी ने कहा- हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की भी चिंता की। कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमनें उन्हें भी खुली छूट दे दी। अगर एक गोली आती है, 10 गोली चलनी चाहिए। अगर, एक गोला फेंकते हैं तो 10 तोपें चल जानी चाहिए।


ओबीसी आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया 
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर कुर्सी के लिए छटपटा रही है। कुर्सी पाने के लिए भांति-भांति के खेल, खेल रही है। ये लोग फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं। उन्होंने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। इन्होंने कर्नाटक में जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं, उन सभी को OBC घोषित कर दिया है। यानी, वहां कांग्रेस ने शिक्षा और  सरकारी नौकरी में पहले जिन OBC लोगों को आरक्षण मिलता था, उस OBC समाज में इतने सारे नए लोग डाल दिए कि उन्हें जो आरक्षण मिलता था, वो उनसे चोरी छिपे छीन लिया।

कांग्रेस ने बाबा साहेब की पीठ में छुरा घोंपा
कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंप दिया। जब संविधान बना तब देश के गणमान्य लोगों ने चर्चा की। बाबा साहेब ने इन चर्चाओं पर संविधान लिखा। उन्होंने लिखा किसी भी सूरत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, इसलिए कांग्रेस ने धोखेबाजी की। पिछले दरवाजे से धोखा दिया। कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छीनने का षड्यंत्र लंबे समय से कर रही है। 19 दिसंबर 2011 को तब की कांग्रेस की केंद्र सरकार धर्म के नाम पर आरक्षण देने का एक नोट कैबिनेट में लेकर आई थी। इस कैबिनेट नोट में कहा गया था कि OBC समाज को जो 27% आरक्षण मिलता है, उसका एक हिस्सा काटकर, मजहब के नाम पर दिया जाएगा। सिर्फ 2 दिन बाद 22 दिसंबर 2011 को इसका आदेश भी निकाल दिया गया। बाद में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने कांग्रेस सरकार के इस आदेश को रद्द कर दिया। ये सुप्रीम कोर्ट गए, लेकिन राहत नहीं मिली।

ओबीसी समाज ने कांग्रेस के सपनों को मिट्टी में मिलाया 
पीएम मोदी ने कहा- 2014 में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कानून बनाना पड़े, तो कानून भी बनाएंगे। लेकिन, 2014 में दलित, OBC और आदिवासी समाज जाग गया और उसके बाद सभी समाजों ने एक होकर कांग्रेस के सपनों को मिट्टी में मिला दिया, उनको सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी जातियों से उनका आरक्षण का हिस्सा छीनकर अपने चहेते वोट बैंक को मजबूत करने के लिए उनके चरणों में देने का मन बनाकर बैठी है। क्या आप ऐसा पाप होने देंगे? उनको डर लगे आप ऐसा करिए।

हमने कभी भेदभाव नहीं किया
भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार ने कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन देते समय कोई भेदभाव नहीं किया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देती रही। चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए। ये घर हर धर्म के लोगों को मिले हैं। क्या आपने कहीं भेदभाव की शिकायत सुनी? हमनें 11 करोड़ घरों तक पीने के कनेक्शन पहुंचाए, कहीं कोई जातिवाद नहीं होने दिया। क्योंकि, हमारा मंत्र सबका साथ और सबका विकास है।

गालियां पड़ जाएंगी तो पड़ जाएंगी 
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे को मोदी के लिए भला-बुरा कहने में मजा आ रहा है। उनकी भाषा को लेकर लोग सोशल मीडिया और टीवी पर चिंता जताते हैं, कहते हैं पीएम के लिए ऐसी भाषा पीएम बोलना ठीक नहीं है। मेरी आप सब से विनती है, दुखी मत होइए, वे नामदार हैं और हम कामदार हैं। नामदार कामदार के साथ सदियों से ऐसे ही गाली-गलौज करते आए हैं। मैं गरीबी से निकला हूं, पांच-पचास गालियां पड़ जाएंगी तो पड़ जाएंगी।

कांग्रेस आपकी संपत्ति का एक्स-रे कराएगी
कांग्रेस के शहजादे पूरे देश में बढ़-चढ़कर कह रहे हैं कि आपकी संपत्ति का एक्स-रे होगा। अलमारी में क्या है, माता-बहनों ने डिब्बे में कुछ बचा रखा है, यह सब एक्स-रे करके खोजा जाएगा। स्त्रीधन और मंगलसूत्र पवित्र होता है, उसे कोई नहीं छूता है। लेकिन, कांग्रेस उसे जब्त कर बांटने की घोषणा कर रही है, ताकि उनका वोट बैंक मजबूत हो सके। कांग्रेस यह एक्स-रे करके आपको लूटने की योजना बना रहे हैं।

तब राजीव गांधी ने कानून बदल दिया 
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आई तो देश में इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी। आज देश के सामने पहली बार में एक दिलचस्प तथ्य रख रहा हूं। देश की प्रधानमंत्री बहन इंदिराजी नहीं रहीं तो उनकी प्रॉपर्टी उनकी संतानों को मिलनी थी। लेकिन, पहले देश में कानून था कि बच्चों को प्रॉपर्टी मिलने से पहले सरकार उसमें से एक हिस्सा ले लेती थी। तब  प्रॉपर्टी को बचाने के लिए उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इनहेरिटेंस कानून को समाप्त किया। वहां मामला निपट गया तो फिर सत्ता पाने के लिए ये लोग वही कानून और ज्यादा कड़ाई से वापस लाना चाहते हैं।

कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी
पीएम मोदी ने कहा- देश कह रहा है, कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। आपके हितों की रक्षा के लिए ये मोदी इनके सामने दीवार बनकर खड़ा है। ये गाली-गलौज इसलिए हो रहा है क्योंकि, मोदी 56 इंच का सीना तानकर खड़ा हो गया है। इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे, यह मोदी की गारंटी है। सभा के अंत में पीएम मोदी ने लोगों से मुरैना से भाजपा प्रत्याशी शिव मंगल सिंह को जिताने की अपील की।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed