सब्सक्राइब करें

Punjab Election News Live: चन्नी बोले- सरकार बनी तो मेरे एक हस्ताक्षर से एक लाख युवाओं को नौकरी मिल जाएगी

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 18 Feb 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022 Live News in Hindi: उत्तराखंड और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 20 फरवरी को पंजाब, जबकि 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में मणिपुर में चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों की निगाहें अब इन्हीं दोनों राज्यों पर हैं। पढ़िए चुनाव वाले राज्यों के पल-पल के राजनीतिक अपडेट्स... 

Punjab Election 2022 Live: Punjab Vidhan Sabha Chunav News, Voting Date, Kumar Vishwas Kejriwal Controversy on Election Campaign Last Day News in Hindi
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:22 PM, 18-Feb-2022
Punjab Election: चन्नी ने किए चुनावी वादे
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर से चुनावी वादे किए हैं। चन्नी ने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने चार जनवरी को ही रोजगार की गारंटी देने वाली प्रगति स्कीम को पास कर दिया है। अगर हम दोबारा सत्ता में आते हैं तो पहले ही कैबिनेट में मेरे एक हस्ताक्षर से एक लाख युवाओं को नौकरी मिल जाएगी। लोगों को रोजगार मुहैया कराकर ही उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। 
 
12:37 PM, 18-Feb-2022
Punjab Election: केजरीवाल ने खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया
कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल कुमार विश्वास के आरोपों पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि कुमार विश्वास तो हास्य कवि है, कुछ भी कह देता है जिसे मोदी जी और राहुल जी ने गंभीरता ले लिया है। हो सकता है कि कुमार विश्वास ने हास्य कविता की हो। वहीं उन्होंने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं।  मैं अस्पताल बनवाता हूं, बिजली फ्री करता हूं, लोगों की सेवा करता हूं।
12:11 PM, 18-Feb-2022
Punjab Election: पीएम मोदीने सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब चुनाव से ठीक दो दिन पहले सिख समुदाय के कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री ने पंजाब चुनाव को लेकर भी बातचीत की। 
 
11:00 AM, 18-Feb-2022
Punjab Election: केजरीवाल का विश्वास पर पलटवार
कवि कुमार विश्वास के आरोपों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, 'हो सकता है कि कुमार विश्वास ने हास्य कविता की हो। जिसे विरोधी नेताओं ने सीरियसली ले लिया। वह तो कवि है, कुछ भी कह देता है।' केजरीवाल ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं 10 साल से भारत के 2 टुकड़े करने का प्लान बना रहा हूं। उसमें से एक टुकड़े का मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं। यह यकीन करने वाली बात है क्या? बता दें कि कुमार विश्वास ने दावा किया था कि एक बार केजरीवाल ने उनसे कहा था कि अगर वह पंजाब के सीएम नहीं बने तो आजाद देश (खालिस्तान) के पीएम जरूर बनेंगे।
10:15 AM, 18-Feb-2022
Punjab Election: पंजाब में आज कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र
पंजाब में चुनाव प्रचार आज शाम खत्म हो रहा है। दो दिन बाद यानी 20 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में मतदान से ठीक दो दिन पहले कांग्रेस ने आज घोषणा पत्र जारी करने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि चन्नी और सिद्धू की आपसी लड़ाई के चलते अभी तक घोषणा पत्र तैयार नहीं हो पाया था। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल खड़े करने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने पंजाब कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस के 2017 में जारी किए गए घोषणा पत्रों को लेकर सवाल उठाया है। पूछा कि कांग्रेस ने जो पांच साल पहले वादे किए थे, उसका क्या हुआ? उन्होंने किसानों की कर्म माफी, सभी को रोजगार, नशा मुक्त पंजाब का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
09:58 AM, 18-Feb-2022
Punjab Election: आज कई नेता करेंगे रैली
पंजाब में आज चुनाव प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है। आज सूबे में कई बड़े नेता प्रचार करेंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पंजाब में ही डेरा डाल रखा है। वहीं, भाजपा की तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मैदान में हैं। पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह, अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेता आज रोड शो और रैलियां करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 AM, 18-Feb-2022
Punjab Election: भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने पंजाब कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस के 2017 में जारी किए गए घोषणा पत्रों को लेकर सवाल उठाया है। पूछा कि कांग्रेस ने जो पांच साल पहले वादे किए थे, उसका क्या हुआ? उन्होंने किसानों की कर्म माफी, सभी को रोजगार, नशा मुक्त पंजाब का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
09:12 AM, 18-Feb-2022
Punjab Chunav: चन्नी ने अपने बयान पर फिर दी सफाई
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यूपी-बिहार के भइया को लेकर दिए गए अपने बयान पर फिर से सफाई दी है। चन्नी ने कहा, मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया। पंजाब में जो भी लोग बाहर से आते हैं, उनकी यहां के विकास में अहम भूमिका है।
09:00 AM, 18-Feb-2022
आरोपों पर घिरे केजरीवाल: सीएम चन्नी ने पीएम मोदी से जांच की मांग की
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास की तरफ से लगाए आरोपों पर सियासत गरमा गई है। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए आरोपों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम के रूप में मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि कुमार विश्वास के वीडियो के मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश दें। राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। माननीय पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है। दरअसल कुमार विश्वास ने खुलासा किया था कि अरविंद केजरीवाल का सपना किसी भी तरह से पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का है। कुमार विश्वास ने कहा था, 'अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मुझे पंजाब का सीएम बनना है या फिर खालिस्तान का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।'
 
08:44 AM, 18-Feb-2022

Punjab Election News Live: चन्नी बोले- सरकार बनी तो मेरे एक हस्ताक्षर से एक लाख युवाओं को नौकरी मिल जाएगी

Punjab Chunav 2022: आज शाम छह बजे थमेगा प्रचार का शोरगुल
पंजाब में 18 फरवरी को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस बीच सभी जिलों में जिला चुनाव अधिकारी व जिला उपायुक्तों ने निर्देश जारी किया है कि 18 फरवरी शाम छह बजे से पहले बाहरी लोग विधानसभा क्षेत्र से बाहर चले जाएं। इसके साथ ही पूरे राज्य में चुनाव प्रचार रुकने के समय से 20 फरवरी को मतदान होने तक की अवधि में ड्राई-डे घोषित किया गया है। इस दौरान शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चुनाव प्रचार खत्म होते ही रेडियो और टीवी पर विज्ञापनों का प्रसारण बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed