फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scooty rider struck by vehicle, dies.

Sant Kabir Nagar News: स्कूटी सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 17 Aug 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider struck by vehicle, dies.
बाबूराम यादव की फाइल फोटो
महुली (संतकबीरनगर)। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर जसोवर गांव के पास रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर उन्हें नाथनगर सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। उपचार के बाद हालत में सुधार बताकर वह घर लौट आए लेकिन कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के कोदवट गांव निवासी बाबूराम यादव (48) पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव खलीलाबाद के गांधी नगर मोहल्ले में रहते थे। वह एचडीएफसी बैंक की खलीलाबाद शाखा में गार्ड थे। रविवार को वह गांव में खेत का काम देखने गए थे। शाम करीब सात बजे स्कूटी से खलीलाबाद लौट रहे थे। जसोवर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया गया कि बाबूराम काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े रहे। बाद में एक राहगीर की मदद से उन्हें नाथनगर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां तैनात स्टाफ नर्स ने उन्हें पहचान लिया और उनके परिजन को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन जिला अस्पताल ले जाने के बजाय उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां कुछ उपचार के बाद बाबूराम ने खुद को बेहतर बताते हुए घर चलने की बात कही। परिजन उन्हें घर ले आए। कुछ समय बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद परिवार में मातम है। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

----------------------
तीन भाइयों में बीच के थे बाबूराम
बाबूराम यादव तीन भाइयों में बीच के थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में दो बेटे संजय (18) और प्रेम (14) तथा बेटी निक्की (15) हैं। परिजन के मुताबिक बाबूराम नौकरी के साथ गांव में खेती-बाड़ी का काम भी देखते थे। रविवार को भी इसी सिलसिले में गांव गए थे, लेकिन लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed