Punjab Election 2022 Live: पीएम मोदी ने अफगान से आए सिख और हिंदुओं से मुलाकात की, पंजाब चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश
{"_id":"6210757154dac90c702c771b","slug":"punjab-assembly-election-2022-live-updates-voting-date-candidate-list-congress-aap-sad-bjp-news-in-hindi-19-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022 Live: पीएम मोदी ने अफगान से आए सिख और हिंदुओं से मुलाकात की, पंजाब चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022 Live News in Hindi: पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर कल यानी 20 फरवरी को मतदान होने हैं। इस बार कुल 1304 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। सबसे ज्यादा लुधियाना की 14 सीटों पर 175, अमृतसर की 11 सीटों पर 117 और पटियाला की आठ सीटों पर 103 प्रत्याशी मैदान में हैं। पढ़िए चुनाव वाले राज्यों के पल-पल के राजनीतिक अपडेट्स...
प्रधानमंत्री आवास में अफगानिस्तान से आए सिखों से मुलाकात करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:17 PM, 19-Feb-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन सिख समुदाय से जुड़े लोगों से मुलाकात की है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में अफगानी सिख और हिंदू दल से मुलाकात की। इस दौरान सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी को एक तलवार भी भेंट की।
10:39 AM, 19-Feb-2022
Punjab Election: चन्नी ने गायों की सेवा की
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला जिले की गौशाला में जाकर शनिवार को गौ-सेवा की। चन्नी ने गायों को गुण खिलाया।
10:11 AM, 19-Feb-2022
Punjab Election: संजय सिंह का भाजपा और कांग्रेस पर तंज
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। पंजाब के मुख्यमंत्री की जांच की मांग वाले चिट्ठी और उसपर गृहमंत्री अमित शाह के जवाब का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने लिखा, जिस चन्नी को अमित शाह ने पीएम की सुरक्षा और जान के लिए ख़तरा बताया था। उसके चिट्ठी को सत्य वचन मानकर तुरंत जवाब। पुराना नारा याद गया 'कांग्रेस-भाजपा भाई-भाई देश बेचकर खाई मलाई' पप्पू और गप्पू दोनो की ज़मानत ज़ब्त होगी।
09:49 AM, 19-Feb-2022
Punjab Election: लुधियाना के चार विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबला
लुधियाना की 14 सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें से छह सीटें लुधियाना शहर की है। छह सीटों में से चार कांग्रेस के पास हैं जबकि दो सीटें लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स के पास हैं। इन छह सीटों पर इस बार दलों के बीच मुकाबला कड़ा है। चार सीटों पर कांग्रेस, भाजपा और आप में त्रिकोणीय मुकाबला है।
आत्म नगर और साउथ में चौकोणीय मुकाबला है। उसकी वजह है कि यहां लोक इंसाफ पार्टी की ओर से बैंस ब्रदर्स चुनाव मैदान में होना। वह पहले दोनो अपने-अपने हलकों से दो बार जीत चुके हैं। इस बार दोनों बैंस ब्रदर्स की राह आसान नहीं है। अकाली दल की बात करें तो सबसे पहले चुनाव मैदान में उन्होंने प्रत्याशियों को उतारा था। अकाली दल के धीमे प्रचार की वजह से वह चुनाव से पहले ही रेस में पिछड़े गए है। पढ़िए ये खास रिपोर्ट
09:44 AM, 19-Feb-2022
Punjab Chunav: कल होगी वोटिंग, जानिए क्या है टाइमिंग
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कल यानी रविवार को मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। इसके लिए प्रदेश में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रदेशभर में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इस दौरान राज्य में सभी दुकानें और व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगी। कर्मचारी भी वोटिंग कर सकें, इसलिए चीफ सेक्रेटरी की तरफ से पेड छुट्टी और श्रम विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी ने सभी व्यवसायिक संस्थान बंद रखने को कहा है।
09:17 AM, 19-Feb-2022
Punjab Election: भाजपा ने बदली रणनीति, पंजाब में 25 साल पुराने फार्मूले पर फोकस
पंजाब विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव कर दिया है। अब पार्टी पंजाब के बदले समीकरणों को देखते हुए 25 साल पुराने फार्मूले पर आ गई है। 1997 में इसी फार्मूले पर काम करते हुए 22 में से 18 सीटों पर विजय हासिल की थी। अब इस चुनाव में भी हिंदू और अनुसूचित जाति बाहुल्य वाली 23 सीटों पर चुनाव प्रचार केंद्रित किया है। भाजपा 73 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उसने उन 35 सीटों पर ज्यादा फोकस किया है जो शहरी इलाके में हैं और जहां बड़ी संख्या में हिंदू और अनुसूचित जाति के वोटर हैं। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि राज्य में सबसे ज्यादा 38 प्रतिशत वोटर हिंदू और 32 फीसदी अनुसूचित जाति के हैं। 1997 में जब भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था तो उसका राष्ट्रवाद और हिंदू विचारधारा पर ही फोकस था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 AM, 19-Feb-2022
Punjab Election 2022 Live: पीएम मोदी ने अफगान से आए सिख और हिंदुओं से मुलाकात की, पंजाब चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश
Punjab Election 2022: पंजाब की 117 सीटों पर कौन किस पार्टी से लड़ रहा चुनाव? देखिए पूरी लिस्टपंजाब में 20 फरवरी को करीब तीन करोड़ मतदाता विधानसभा चुनाव लड़ रहे 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से 315 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के 68% उम्मीदवार दागी हैं। दागियों को टिकट देने में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। आम आदमी पार्टी के 50% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। देखिए प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट...