Live
HP BJP Rally Live: राज्य सरकार के खिलाफ जोरावर स्टेडियम में गरजी भाजपा, प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता
{"_id":"693123da7a950ce49000e4fc","slug":"hp-bjp-protest-rally-live-updates-today-zoravar-maidan-dharamshala-2025-12-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"HP BJP Rally Live: राज्य सरकार के खिलाफ जोरावर स्टेडियम में गरजी भाजपा, प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:27 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार... के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में विशाल प्रदर्शन किया। पढ़ें अपडेट्स...
धर्मशाला में भाजपा की रैली।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:26 PM, 04-Dec-2025
राजीव बिंदल ने माता चामुंडा देवी के जयघोष से शुरू किया भाषण
रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने माता चामुंडा देवी के जयघोष से भाषण शुरू किया। वंदे मातरम, भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने का जज्बा लेकर जाना है। सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं की बसें और जोरावर के गेट पर रोक दीं लेकिन किस-किस को रोकेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय का कार्य रोक दिया गया है। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
01:22 PM, 04-Dec-2025
रैली से जो आग निकलेगी वो कांग्रेस रूपी भस्मासुर को भस्म कर देगी: राजीव भारद्वाज
कांगड़ा-चंबा के सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि 2027 के चुनाव के लिए योद्धाओं की टीम बनी है। जनता इस प्रदेश कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। आज इस रैली से जो आग निकलेगी वो कांग्रेस रूपी भस्मासुर को भस्म कर देगी। सरकार इतनी कंगाल हो चुकी है कि कहीं विधायकों के वेतन को न बंद कर दें।
01:11 PM, 04-Dec-2025
जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंकने का मन बना चुकी: टंडन
संजय टंडन ने दो टूक कहा कि अब जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंकने का मन बना चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर कांग्रेस के झूठ, भ्रष्टाचार और कुशासन की पोल खोलेंगे।
01:10 PM, 04-Dec-2025
यह रैली नहीं, जनता का कांग्रेस सरकार के खिलाफ महा सैलाब है: संजय टंडन
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का रैला है, जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर परिवार का आक्रोश उमड़कर सामने आया है। संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियां की थीं, तीन साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी को जमीन पर पूरा नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को राहत और जनता को सस्ती सेवाओं के वादे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में आते ही जनता को लूटने का काम शुरू कर दिया। हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार, अराजकता और प्रशासनिक विफलता आज हिमाचल की पहचान बना दी गई है। कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने में लगी हुई है।
12:59 PM, 04-Dec-2025
प्रदेश में चिट्टा माफिया और भ्रष्टाचार तथा गैंगवार चल रहा: सुरेश कश्यप
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में चिट्टा माफिया और भ्रष्टाचार तथा गैंगवार चल रहा है। सरकार ने 10 झूठी गारंटियां दीं। जनता को गुमराह किया जा रहा है। सरकार ने डिपुओं के राशन के दाम, वैट लगाकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सांसद अनुराग ठाकुर भी मंच पर पहुंचे।
12:54 PM, 04-Dec-2025
सुख की सरकार को उखाड़ फेंकना है: विपिन परमार
भाजपा रैली।
- फोटो : संवाद
रैली में विधायक विपिन परमार ने कहा कि इस सुख की सरकार को उखाड़ फेंकना है। सरकार खज्जल है। इनका नाम खज्जल सिंह होना चाहिए। प्रदेश में केंद्र के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 04-Dec-2025
नेता प्रतिपक्ष सहित ये बड़े नेता रैली में शामिल
धर्मशाला में भाजपा का प्रदर्शन।
- फोटो : भाजपा का प्रदर्शन
12:39 PM, 04-Dec-2025
व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के नारे के साथ गरजी भाजपा
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस रैली का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।
12:19 PM, 04-Dec-2025
जोरावर स्टेडियम में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
हिमाचल भाजपा की आज जोरावर मैदान धर्मशाला में आक्रोश रैली हो रही है। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। भाजपा की यह रैली प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आपदा और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। थाना कलां क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धर्मशाला में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे।
12:01 PM, 04-Dec-2025
इन मुद्दों पर हो रही रैली
वहीं, रैली में आने वाले वाहन कहां खड़े होंगे, इस बारे भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। भाजपा की यह रैली प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आपदा और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर है। जोरावर स्टेडियम में रैली को लेकर मंच और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था हो चुकी है। भाजपा ने शहर में झंडे और पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन