सब्सक्राइब करें

Live

HP BJP Rally Live: जोरावर स्टेडियम में गरजी भाजपा, अनुराग बोले- कांग्रेस के पांव उखड़ने शुरू हो गए हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Dec 2025 01:58 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार... के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में विशाल प्रदर्शन किया। पढ़ें अपडेट्स...

HP BJP Protest,rally live updates today Zoravar Maidan dharamshala
धर्मशाला में भाजपा की रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:58 PM, 04-Dec-2025

अनुराग बोले- नहीं चला सकते सरकार तो गद्दी छोड़ क्यों नहीं देते, फेविकोल की तरह क्यों चिपके हैं?

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि रैली में मुंड और सड़कों पर झुंड नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 97वें फीसदी हिंदू विचारधारा की हार है। अनुराग ने कहा कि सरकार शिमला में मस्जिद आदि मामलों से तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक तरफ धौलाधार के पहाड़ और दूसरी तरफ युवा जोश है। कांग्रेस ने एक लाख करोड़ के कर्ज में प्रदेश को डूबो दिया। यह खाओ और मौज करो सरकार है। मित्रों को महकमे दे दिए। आज से कांग्रेस के पांव उखड़ने शुरू हो गए हैं।  बिहार में एक सौफे पर आ गए थे। नहीं चला सकते सरकार तो गद्दी छोड़ क्यों नहीं देते, फेविकोल की तरह क्यों चिपके हैं? हजारों करोड़ रेलवे के लिए दिया, लेकिन प्रदेश सरकार अपने हिस्से का 1,400 करोड़ तक नहीं दे पाई। दूध के नाम पर प्रदेश को दोह लिया और अर्थव्यवस्था को गोबर में मिला दिया। देवभूमि अब अपराध भूमि बन रही है। सभी दस गारंटियों पर सरकार फेल हुई है। क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है? झूठ का प्रोपेगेंडा प्रदेश में सरकार चला रही है।
01:40 PM, 04-Dec-2025

2027 में कांग्रेस की सभी बूथों पर जमानत जब्त करेंगे: श्रीकांत शर्मा

प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने राधे-राधे कहकर शुरुआत की। कहां कि सुक्खू तक आवाज पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि  2022 में धोखे से कांग्रेस की सरकार आ गई। चुनावी गारंटियों से लोगों के साथ विश्वासघात किया। यह भोली-भाली जनता वादाखिलाफी करने वालों को ईवीएम का बटन दबाकर जवाब भी देती है। आपदा में टूटे घरों को बनाने का काम भी नहीं किया। मोदी की चाय वाली वीडियो वायरल करते हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज वितरित किया और राम मंदिर बनाने और 370 धारा को समाप्त करने का काम चाय बेचने वाले ने किया। चंदा चोरी और नेशनल हेराल्ड में चोरी का काम कांग्रेस ने किया।  बच्चों को राधे-राधे बोलने से मना करते हैं। कांग्रेसी डरपोक हैं। राहुल का सनातन से कोई सरोकार नहीं है। कहते थे कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है। हर बूथ से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। हिमाचल भाजपा का था, है और 2027 को फिर से होगा। कांग्रेस की सभी बूथों पर जमानत जब्त करेंगे।
01:26 PM, 04-Dec-2025

राजीव बिंदल ने माता चामुंडा देवी के जयघोष से शुरू किया भाषण

रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने माता चामुंडा देवी के जयघोष से भाषण शुरू किया। वंदे मातरम, भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने का जज्बा लेकर जाना है। सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं की बसें और जोरावर के गेट पर रोक दीं लेकिन किस-किस को रोकेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय का कार्य रोक दिया गया है। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
01:22 PM, 04-Dec-2025

रैली से जो आग निकलेगी वो कांग्रेस रूपी भस्मासुर को भस्म कर देगी: राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा के सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि 2027 के चुनाव के लिए योद्धाओं की टीम बनी है। जनता इस प्रदेश कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। आज इस रैली से जो आग निकलेगी वो कांग्रेस रूपी भस्मासुर को भस्म कर देगी। सरकार इतनी कंगाल हो चुकी है कि कहीं विधायकों के वेतन को न बंद कर दें।
01:11 PM, 04-Dec-2025

जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंकने का मन बना चुकी: टंडन 

संजय टंडन ने दो टूक कहा कि अब जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंकने का मन बना चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर कांग्रेस के झूठ, भ्रष्टाचार और कुशासन की पोल खोलेंगे।
01:10 PM, 04-Dec-2025

यह रैली नहीं, जनता का कांग्रेस सरकार के खिलाफ महा सैलाब है: संजय टंडन

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का रैला है, जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर परिवार का आक्रोश उमड़कर सामने आया है। संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियां की थीं, तीन साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी को जमीन पर पूरा नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को राहत और जनता को सस्ती सेवाओं के वादे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में आते ही जनता को लूटने का काम शुरू कर दिया। हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार, अराजकता और प्रशासनिक विफलता आज हिमाचल की पहचान बना दी गई है। कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:59 PM, 04-Dec-2025

प्रदेश में चिट्टा माफिया और भ्रष्टाचार तथा गैंगवार चल रहा: सुरेश कश्यप

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में चिट्टा माफिया और भ्रष्टाचार तथा गैंगवार चल रहा है। सरकार ने 10 झूठी गारंटियां दीं। जनता को गुमराह किया जा रहा है। सरकार ने डिपुओं के राशन के दाम, वैट लगाकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सांसद अनुराग ठाकुर भी मंच पर पहुंचे। 
12:54 PM, 04-Dec-2025

सुख की सरकार को उखाड़ फेंकना है: विपिन परमार

भाजपा रैली। - फोटो : संवाद
रैली में विधायक विपिन परमार ने कहा कि इस सुख की सरकार को उखाड़ फेंकना है। सरकार खज्जल है। इनका नाम खज्जल सिंह होना चाहिए। प्रदेश में केंद्र के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
12:43 PM, 04-Dec-2025

 नेता प्रतिपक्ष सहित ये बड़े नेता रैली में शामिल

धर्मशाला में भाजपा का प्रदर्शन। - फोटो : भाजपा का प्रदर्शन
प्रदर्शन को भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, पायल, सुधीर शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी भाजपा विधायक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
12:39 PM, 04-Dec-2025

 व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के नारे के साथ गरजी भाजपा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस रैली का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed