CWG 2026 Day 1 Live: कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से पहले भारत को झटके, कब शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी?
{"_id":"6a61f8b5ff394b9f460e8d61","slug":"commonwealth-games-2026-day-1-live-updates-bowls-and-para-bowls-results-opening-ceremony-glasgow-news-in-hindi-2026-07-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Day 1 Live: कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से पहले भारत को झटके, कब शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thu, 23 Jul 2026 04:49 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:49 PM IST
खास बातें
CWG 2026 Commonwealth Games Day 1 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 खेलों में 215 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। भारत 125 सदस्यीय दल के साथ इन खेलों में हिस्सा ले रहा है और उसकी शुरुआत लॉन बॉल्स से होगी। इसके अलावा देर रात रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:21 PM, 23-Jul-2026
CWG 2026 Day 1 Live: लॉन बॉल में भारत की बड़ी जीत, पुतुल सोनोवाल क्वार्टरफाइनल में
भारत के पुतुल सोनोवाल ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल पुरुष एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टरफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए कनाडा के 2023 विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को टाई-ब्रेक में हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक टाई-ब्रेक में पुतुल ने शानदार संयम और सटीक खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन को मात देकर भारत के लिए यादगार जीत दर्ज की।06:40 PM, 23-Jul-2026
CWG 2026 Day 1 Live: भारत ने महिला पेयर्स लॉन बॉल में माल्टा को टाई-ब्रेक में हराकर की विजयी शुरुआत
भारत ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए महिला पेयर्स लॉन बॉल स्पर्धा में माल्टा को रोमांचक टाई-ब्रेक में हराया। भारत की ओर से रूपा रानी तिर्की (लीड) और पिंकी (स्किप) की जोड़ी ने पूल-बी के पहले मुकाबले में माल्टा को कड़े संघर्ष के बाद शिकस्त दी।भारतीय जोड़ी ने पहला सेट एकतरफा अंदाज में 7-1 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में माल्टा ने वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज की, जिससे मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंच गया। निर्णायक टाई-ब्रेक में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया। अंत में पिंकी ने अपने अंतिम बाउल के साथ जीत सुनिश्चित करते हुए भारत को प्रतियोगिता में विजयी आगाज दिलाया। भारत की यह जीत राष्ट्रमंडल खेलों के लॉन बॉल मुकाबलों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन
04:55 PM, 23-Jul-2026
CWG 2026 Day 1 Live: भारत की पदक उम्मीदों को झटका
04:54 PM, 23-Jul-2026
CWG 2026 Day 1 Live: जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार भी डोप टेस्ट में फेल
भारत को दूसरा झटका जूडो से लगा। स्टार जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन डोप टेस्ट में उनके नमूने में एनाबॉलिक स्टेरॉयड पाया गया, जिसके बाद उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो प्रतियोगिताएं 31 जुलाई से शुरू होंगी और अरुण कुमार भारत के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे।04:54 PM, 23-Jul-2026
CWG 2026 Day 1 Live: इन खिलाड़ियों के डोपिंग मामलों का पड़ा असर
भारत के वेटलिफ्टिंग कोटे में कटौती की वजह क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान सामने आए कई डोपिंग मामले हैं। पुरुष वर्ग में एन अजित (71 किग्रा), साईराज परदेशी (88 किग्रा) और हरचरण सिंह (110 किग्रा) डोपिंग के कारण प्रतिबंधित हुए थे। इसके अलावा महिला वेटलिफ्टर वंशिता वर्मा (86 किग्रा) पर भी एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। इन लगातार मामलों के कारण भारतीय वेटलिफ्टिंग को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान उठाना पड़ा।04:53 PM, 23-Jul-2026
CWG 2026 Day 1 Live: दिलबाग सिंह की चोट भी बनी वजह
सूत्रों ने बताया कि दिलबाग सिंह पहले से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। बर्मिंघम में लगे तैयारी शिविर के दौरान भी वह अभ्यास नहीं कर सके थे। ऐसे में कोटा कम होने के बाद उन्हें टीम से हटाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:53 PM, 23-Jul-2026
CWG 2026 Day 1 Live: डोपिंग उल्लंघनों के कारण घटा भारत का कोटा
भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 12 सदस्यीय टीम चुनी थी, जिसकी अगुआई ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू कर रही हैं। हालांकि, गेम्स से ठीक पहले भारत को सूचना मिली कि डोपिंग उल्लंघनों के चलते देश का वेटलिफ्टिंग कोटा 12 से घटाकर 11 कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, महासंघ को इस कटौती की जानकारी बुधवार को ही मिली। इसके बाद टीम में बदलाव करते हुए दिलबाग सिंह को बाहर करने का फैसला लिया गया।04:52 PM, 23-Jul-2026
CWG 2026 Day 1 Live: भारतीय दल को लगा बड़ा झटका
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू होने से ठीक पहले भारतीय दल को बड़ा झटका लगा है। डोपिंग नियमों के उल्लंघन (Anti-Doping Rule Violations) के कारण भारत का वेटलिफ्टिंग कोटा घटा दिया गया है। इसके चलते वेटलिफ्टर दिलबाग सिंह को टीम से बाहर होना पड़ा। वहीं, भारतीय जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार भी डोप टेस्ट में फेल होने के बाद खेलों से बाहर हो गए हैं।04:45 PM, 23-Jul-2026