सब्सक्राइब करें

Portugal vs Uzbekistan Highlights: पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को हराया, रोनाल्डो ने दागे दो गोल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

FIFA World Cup 2026 Portugal vs Uzbekistan: पुर्तगाल ने शानदार वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान को हराकर नॉकआउट के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। पुर्तगाल की टीम ग्रुप के में शीर्ष पर पहुंच गई है। इस मैच में जीत के नायक रोनाल्डो रहे जिन्होंने दो गोल किए।

Portugal vs Uzbekistan Highlights FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.com
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:30 AM, 24-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: पुर्तगाल की जीत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। पुर्तगाल ने पिछले मैच में ड्रॉ खेला था, लेकिन टीम इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही। टीम के लिए रोनाल्डो ने दमदार प्रदर्शन किया। रोनाल्डो ने मैच के बाद 'आईएम बैक', यानी मैं वापस आ गया हूं कहा। रोनाल्डो पिछले मैच में गोल नहीं कर सके थे, लेकिन इस मैच में दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहे। उज्बेकिस्तान की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो के अलावा नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने एक-एक गोल किए। वहीं, उज्बेकिस्तान के नेमातोव ने आत्मघाती गोल किया।

इसके साथ ही पुर्तगाल ग्रुप के में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने नॉकआउट के लिए दावा मजबूत कर लिया है। पुर्तगाल के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रा से चार अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर कोलंबिया है जो एक मैच में एक जीत के साथ तीन अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। कोंगो डीआर एक अंक के साथ तीसरे और उज्बेकिस्तान दो मैच में दो हार के साथ चौथे स्थान पर है।
12:22 AM, 24-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: पुर्तगाल का पांचवां गोल

पुर्तगाल ने पांचवां गोल कर उज्बेकिस्तान के खिलाफ बढ़त को बेहद मजबूत कर लिया है। पुर्तगाल के लिए पांचवां गोल राफेल लियाओ ने 87वें मिनट में किया। 
12:17 AM, 24-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: पुर्तगाल बना रहा दबाव

पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ बड़ी बढ़त बनाए रखी है। लेकिन वह लगातार गोल करने के प्रयास कर रहा है। रोनाल्डो दो बार हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। निर्धारित 90 मिनट का खेल पूरा होने वाला है, लेकिन पुर्तगाल ने आक्रामक खेल जारी रखा है। 
11:55 PM, 23-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: पुर्तगाल की बढ़त मजबूत

दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के अब्दुखोदिर खुसानोव ने गलती से खुद के ही पोस्ट में गोल दागा जिससे पुर्तगाल 4-0 की बढ़त बनाने में सफल रहा। दरअसल, पुर्तगाल के ब्रूनो फर्नांडेस ने कॉर्नर पर किक मारा और गोल पोस्ट के पास खड़े खुसानोव के कंघे से लगते ही गेंद गोल पोस्ट को पार कर गई। 
11:40 PM, 23-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: दूसरा हाफ शुरू

पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। पुर्तगाल की टीम फिलहाल मैच में 3-0 से आगे है और उसकी कोशिश बढ़त को और मजबूत करने पर होगी। 
11:22 PM, 23-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: पहला हाफ समाप्त

पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान के बीच मैच में पहला हाफ समाप्त हो गया है। पहले हाफ तक पुर्तगाल ने 3-0 की बढ़त बना ली है। पहले हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का दम देखने मिला और उन्होंनो दो गोल किए। रोनाल्डो इसके साथ ही पुर्तगाल के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो पहला हाफ समाप्त होने के कुछ सेकेंड पहले तीसरा गोल करने के करीब थे, लेकिन इससे चूक गए। अब दूसरे हाफ में पुर्तगाल की नजरें बढ़त मजबूत करने की होगी, जबकि उज्बेकिस्तान वापसी करना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 PM, 23-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: रोनाल्डो का दूसरा गोल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहले ही हाफ में अपना दूसरा गोल दागा। रोनाल्डो ने 39वें मिनट में शानदार गोल किया और उज्बेकिस्तान के खिलाफ टीम को 3-0 से आगे किया। रोनाल्डो का विश्व कप में यह 10वां गोल है और वह पुर्तगाल के लिए फीफा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 
11:01 PM, 23-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: उज्बेकिस्तान की कोशिश बेकार

उज्बेकिस्तान के लिए 29वें मिनट में गोल कर बढ़त कम करने की कोशिश की, लेकिन पुर्तगाल ने इसके खिलाफ अपील की। वीएआर रिव्यू में दिखा कि उज्बेकिस्तान के अब्बोसबेक फेयजुलाएव ने फाउल किया है, जिससे यह गोल मान्य नहीं रहा।
10:47 PM, 23-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: पु्र्तगाल ने बनाई बढ़त

पुर्तगाल ने पहले हाफ में ही उज्बेकिस्तान के खिलाफ बढ़त दोगुनी कर ली है। पहले रोनाल्डो ने गोल दागा और अब 17वें मिनट में नुनो मेंडेस ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 
10:37 PM, 23-Jun-2026

Portugal vs Uzbekistan Live: रोनाल्डो का गोल

रोनाल्डो ने शुरुआती मिनटों में ही उज्बेकिस्तान को बढ़त दिला दी है। रोनाल्डो ने छठे मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। रोनाल्डो ने मौके को पूरी तरह भुनाया और गोल दागा। रोनाल्डो का फीफा विश्व कप में यह नौवां गोल था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल किया और यह एक ऐतिहासिक गोल है। वह छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। क्रॉस के लिए वह बिल्कुल सही जगह पर थे और उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से गोल पूरा किया। अब उन पर से दबाव हट गया है और वह अपने गोल की संख्या और बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed