Belgium vs Egypt Highlights: मोहम्मद हानी की गलती पड़ी मिस्र पर भारी, बेल्जियम के खिलाफ मैच ड्रॉ
{"_id":"6a3020969b037347a1042de4","slug":"spain-vs-cabo-verde-live-fifa-world-cup-2026-today-football-match-result-updates-2026-06-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Belgium vs Egypt Highlights: मोहम्मद हानी की गलती पड़ी मिस्र पर भारी, बेल्जियम के खिलाफ मैच ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
FIFA World Cup 2026 Highlights: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। केप वर्दे ने अटलांटा में खेले गए मुकाबले में स्पेन के खिलाफ शानदार ड्रॉ खेला और 2010 की विजेता टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया। इसके बाद बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों मैचों में क्या-क्या हुआ आइए जानते हैं...
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : @FIFAcom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:29 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Highlights: मोहम्मद हानी की गलती पड़ी मिस्र पर भारी, बेल्जियम के खिलाफ मैच ड्रॉ
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी के 16वें मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया रोमांचक मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुकाबले में मिस्र ने पहले हाफ में बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में मोहम्मद हानी के आत्मघाती गोल ने बेल्जियम को बराबरी दिला दी। मैच के ड्रॉ रहने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।इमाम अशूर ने दिलाई मिस्र को शुरुआती बढ़त
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। हालांकि पहला बड़ा मौका मिस्र को मिला और 19वें मिनट में इमाम अशूर ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद मिस्र ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 22 मिनट के खेल के बाद खिलाड़ियों को हाइड्रेशन ब्रेक भी दिया गया।
पहले हाफ में मिस्र का दबदबा
पहले हाफ के शेष समय में बेल्जियम बराबरी का गोल करने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन मिस्र की रक्षापंक्ति ने उसे सफलता नहीं मिलने दी। हाफ-टाइम तक मिस्र 1-0 से आगे था और बेल्जियम पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था।
दूसरे हाफ में बेल्जियम की वापसी
दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही बेल्जियम ने आक्रमण तेज कर दिया। टीम लगातार मिस्र के गोलपोस्ट पर दबाव बनाती रही। मैच के 66वें मिनट में बेल्जियम को आखिरकार किस्मत का साथ मिला। बेल्जियम के अनुभवी स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू के दबाव और थॉमस म्यूनियर के खतरनाक लो क्रॉस के दौरान मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी ने गेंद को अपने ही गोल में पहुंचा दिया। इस आत्मघाती गोल की बदौलत बेल्जियम ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी।
ड्रॉ पर समाप्त हुआ मुकाबला
निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल ही कर सकीं और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मिस्र के लिए इमाम अशूर ने गोल किया, जबकि बेल्जियम को बराबरी मोहम्मद हानी के आत्मघाती गोल से मिली। ड्रॉ के साथ दोनों टीमों ने एक-एक अंक हासिल किया। मिस्र जीत के बेहद करीब था, लेकिन मोहम्मद हानी की एक गलती ने उसकी जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और बेल्जियम मुकाबला बराबरी पर खत्म कराने में सफल रहा।
02:00 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: 66वें मिनट में मोहम्मद हानी का आत्मघाती गोल
दूसरे हाफ में मोहम्मद हानी ने आत्मघाती गोल किया, जिससे बेल्जियम ने मिस्र की बराबरी कर ली।01:40 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरे हाफ का खेल जारी है। मिस्र के खिलाफ बेल्जियम वापसी करना चाहेगा।01:23 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: हाफ-टाइम
हाफ-टाइम तक मिस्र की टीम बेल्जियम के खिलाफ 1-0 से आगे चल रही है। उनके लिए 19वें मिनट में इमाम अशूर ने पहला गोल किया। अब देखना होगा कि दूसरे हाफ में बेल्जियम वापसी कर पाती है या नहीं।12:52 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: 19वें मिनट में मिस्र का पहला गोल
19वें मिनट में मुकाबले का पहला गोल मिस्र के इमाम अशूर ने किया। उनके इस गोल से मिस्र अब बेल्जियम से 1-0 से आगे है। 22 मिनट का खेल पूरा होने के बाद पहला हाइड्रेशन ब्रेक भी ले लिया गया है।12:32 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: बेल्जियम और मिस्र के बीच मुकाबला जारी
बेल्जियम और मिस्र के बीच आज फीफा विश्व कप 2026 का 16वां मुकाबला ग्रुप-जी की बेल्जियम और मिस्र के बीच सिएटल में खेला जा रहा है। मैच शुरू हो चुका है। अब देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम बाजी मार पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:28 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Highlights : मैच समाप्त
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एच मुकाबले में केप वर्दे (काबो वर्दे) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरोपीय चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। विश्व कप में डेब्यू कर रही केप वर्दे की टीम के लिए यह परिणाम किसी जीत से कम नहीं रहा। मुकाबले के दौरान स्पेन ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए, लेकिन केप वर्दे के अनुशासित डिफेंस और गोलकीपर के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने वह गोल करने में सफल नहीं हो सकी।पहले हाफ में दोनों टीमें रहीं बेअसर
अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया और गेंद पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश की। हालांकि, केप वर्दे के खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए स्पेन के हमलों को लगातार विफल किया।
मैच के 23वें मिनट में पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया। तब तक दोनों टीमों को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली थी। पहले हाफ के अंतिम मिनटों में भी स्पेन ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन केप वर्दे की रक्षापंक्ति ने कोई मौका नहीं दिया। अतिरिक्त समय समाप्त होने के बाद रेफरी ने हाफ-टाइम की सीटी बजाई और दोनों टीमें 0-0 की बराबरी के साथ मैदान से बाहर गईं।
दूसरे हाफ में स्पेन ने बढ़ाया दबाव
ब्रेक के बाद स्पेन ने मैच की रफ्तार तेज की और लगातार गोल की तलाश में आक्रामक प्रयास किए। मिडफील्ड में बेहतर नियंत्रण के दम पर स्पेन ने कई बार केप वर्दे के पेनल्टी बॉक्स में प्रवेश किया, लेकिन अंतिम क्षणों में सटीक फिनिशिंग की कमी उसके आड़े आती रही। दूसरी ओर, केप वर्दे ने जवाबी हमलों के जरिए स्पेन को चौंकाने की कोशिश की। टीम के खिलाड़ियों ने हर मौके पर संयम दिखाया और मजबूत डिफेंस के साथ मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा।
अंतिम मिनटों तक कायम रहा रोमांच
मैच के अंतिम चरण में स्पेन ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अतिरिक्त समय के दौरान भी यूरोपीय चैंपियन टीम गोल करने में नाकाम रही। केप वर्दे के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और जुझारूपन का परिचय देते हुए हर हमले को विफल कर दिया। 90+6 मिनट के बाद रेफरी ने अंतिम सीटी बजाई और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
केप वर्दे के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेल रही केप वर्दे की टीम के लिए स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अंक हासिल करना ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं स्पेन के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहा, क्योंकि उसे मैच में कई अवसर मिलने के बावजूद गोल नहीं मिल सका। ग्रुप-एच में यह ड्रॉ दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा केप वर्दे के साहसी और अनुशासित प्रदर्शन की हो रही है, जिसने विश्व फुटबॉल की दिग्गज टीम स्पेन को गोल करने से रोककर सभी को प्रभावित किया।
10:41 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरे हाफ का खेल जारी है। अब दोनों टीमों की नजरें बढ़त बनाने पर होंगी।10:21 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं
अटलांटा स्टेडियम में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एच मुकाबले में स्पेन और केप वर्दे की टीमें हाफ-टाइम तक गोलरहित बराबरी पर हैं। मैच के पहले 45 मिनट में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी। मुकाबले की शुरुआत से ही स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया, लेकिन केप वर्दे के खिलाड़ियों ने अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाते हुए उन्हें खुलकर मौके नहीं बनाने दिए। विश्व फुटबॉल की दिग्गज टीम मानी जाने वाली स्पेन को केप वर्दे से कड़ी चुनौती मिली और उसके आक्रमण बार-बार विपक्षी डिफेंस के सामने बेअसर साबित हुए।मैच के 23वें मिनट में पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया। तब तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही थीं। हालांकि, खेल के दौरान स्पेन ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन केप वर्दे के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और मजबूती के साथ उनका सामना किया। पहले हाफ के अंतिम मिनटों तक मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी रहा। अतिरिक्त समय के बाद रेफरी ने हाफ-टाइम की सीटी बजाई और दोनों टीमें 0-0 की बराबरी के साथ मैदान से बाहर गईं। अब सभी की नजरें दूसरे हाफ पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत के लिए निर्णायक गोल करने की कोशिश करेंगी।
09:55 PM, 15-Jun-2026