फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apple Welcome Home Event Live: एपल के इवेंट में लॉन्च हुए कई दमदार डिवाइसेज, किसमें क्या है खास? जानें डिटेल

Tue, 13 Oct 2026 07:19 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2026 07:19 PM IST
खास बातें

Apple Welcome Home Event: एपल का Welcome Home इवेंट में कंपनी ने अपने नए स्मार्ट होम डिवाइसेज की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के दौरान नया स्मार्ट होम हब, नेक्स्ट-जनरेशन होमपॉड और कई कनेक्टेड फीचर्स पेश किए गए हैं, जो आपके घर को और भी स्मार्ट बना सकते हैं। यहां जानिए स्मार्ट होम इकोसिस्टम को नए स्तर पर ले जाने वाले इन सभी नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स की हर एक डीटेल...

विज्ञापन
Apple's 'Welcome Home' event begins, Smart home device, HomePod, and Apple TV announced
एपल वेलकम होम इवेंट में पेश हुए प्रोडक्ट्स - फोटो : Apple

लाइव अपडेट

07:11 PM, 13-Oct-2026

टेबल पर रखें या दीवार पर लगाएं

एपल होमव्यू को घर की अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकता है। वह चाहे तो इसे टेबल पर रख सकता है या फिर एंट्रीवे और हॉलवे जैसी जगहों पर दीवार पर लगाया जा सकता है। इस तरह यूजर्स घर के अलग-अलग हिस्सों से एंटरटेनमेंट और स्मार्ट होम कंट्रोल की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
07:09 PM, 13-Oct-2026

सिरी एआई से होगा बातचीत और कंट्रोल आसान

होमव्यू में सिरी एआई का नया वर्जन दिया गया है, जिसे पहले से ज्यादा सक्षम और बातचीत के लिए बेहतर बताया गया है। यह म्यूजिक खोजने और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझने में मदद कर सकता है। Apple Intelligence वाले डिवाइस से कनेक्ट होने पर यह Calendar, Messages और ऐप्स के जरूरी पर्सनल कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल कर अधिक उपयोगी जवाब दे सकता है।
विज्ञापन
07:07 PM, 13-Oct-2026

चेहरा पहचानकर दिखाएगा पर्सनल कंटेंट

इसी के साथ एपल होमव्यू यूजर के चेहरे काे पहचानकार उसके हिसाब से ही स्क्रीन पर पर्सनल कंटेट दिखा सकेगा। इससे मैसेजेस, फेसटाइम, कैलेंडर, रिमांइडर्स और फाइंडमाई जैसी सेवाओं को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसका मकसद घर के सभी सदस्यों को एक ही डिवाइस पर उनका अपना अनुभव देना है।
07:01 PM, 13-Oct-2026

घर के हर सदस्य के लिए पर्सनल अनुभव

इवेंट में पेश हुए एपल होमव्यू को घर के मुख्य हिस्से के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, जो एंटरटेनमेंट, कम्युनिकेशन और स्मार्ट होम मैनेजमेंट को एक ही जगह लाता है। इससे म्यूजिक सुनने, फेसटाइम कॉल करने, घर की निगरानी रखने और वॉइस कमांड से स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने जैसे काम किए जा सकेंगे। कंपनी ने इसमें प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भी खास ध्यान दिया है।
06:56 PM, 13-Oct-2026

Siri AI और प्राइवेसी पर खास जोर

इस बार एपल होमव्यू में एपल इंटेलिजेंस पर आधारित सिरी एआई का सपोर्ट दिया गया है। इसे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी काे ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जिससे स्मार्ट का इस्तेमाल आसानी से सुरक्षापूर्ण और सुविधाजनक तरीके से हो सके।
06:54 PM, 13-Oct-2026

Apple HomeView से घर होगा और स्मार्ट

एपल होमव्यू के जरिए मनोरंजन, अपनों से जुड़े रहने और घर को मैनेज करने का नया अनुभव देने जा रहा है। यह डिवाइस स्मार्ट होम कंट्रोल और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने पर फोकस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:50 PM, 13-Oct-2026

Apple TV 4K बनेगा स्मार्ट होम का कंट्रोल सेंटर

नया एपल टीवी 4K सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि स्मार्ट होम को कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। इसके जरिए यूजर्स कहीं से भी कंपैटिबल स्मार्ट डिवाइस चला सकेंगे। सपोर्टेड डोरबेल से नोटिफिकेशन सीधे टीवी पर दिखेंगे, जहां से दरवाजे पर मौजूद व्यक्ति को देखना, उससे बात करना और स्मार्ट लॉक कंट्रोल करना संभव होगा। इसमें ऑटोमेशन, गेस्ट मोड, होमकिट सिक्योर विडीयो और एपल इंटेलिजेंस से मिलने वाले कैमरा नोटिफिकेशन का सपोर्ट भी दिया गया है। Siri AI, Wi-Fi और Thread कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स वॉइस कमांड से स्मार्ट होम एक्सेसरीज और सीन कंट्रोल कर सकेंगे।
06:48 PM, 13-Oct-2026

Siri AI के साथ नया Apple TV 4K पेश

Apple TV 4K लाॅन्च - फोटो : Apple
एपल ने Siri AI सपोर्ट के साथ नया Apple TV 4K पेश किया है। इसमें पहले से ज्यादा बेहतर और बातचीत करने में सक्षम Siri, तेज परफॉर्मेंस और शानदार होम थिएटर अनुभव मिलने की बात कही गई है। इन खूबियों के जरिए कंपनी टीवी पर मनोरंजन के अनुभव को और स्मार्ट व बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।
06:46 PM, 13-Oct-2026

Apple Home Collection पेश, स्मार्ट होम एक्सेसरीज की नई रेंज

एपल ने पेश किया होम कलेक्शन डिवाइस - फोटो : Apple
एपल ने LG इलेक्ट्रॉनिक्स और श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर स्मार्ट होम एक्सेसरीज की नई रेंज पेश की है। इसमें स्मार्ट कैमरे, थर्मोस्टैट्स और डोर लॉक जैसे डिवाइस शामिल हैं। कंपनी का मकसद आईफोन और एपल होम के जरिए स्मार्ट होम कंट्रोल को आसान, भरोसेमंद और प्राइवेसी के लिहाज से सुरक्षित बनाना है।
06:44 PM, 13-Oct-2026

HomePod mini का नया अवतार लॉन्च

एपल ने अगली पीढ़ी के HomePod mini की घोषणा की है। नए मॉडल में Siri AI सपोर्ट, आकर्षक नए रंग और बेहतर साउंड क्वालिटी मिलने की बात कही गई है। इन अपग्रेड के जरिए कंपनी अपने स्मार्ट स्पीकर को पहले से ज्यादा उपयोगी और बेहतर बनाने की तैयारी में है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed