फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:00 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 21 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:59 PM, 21-Sep-2026

प्रतापगढ़ : कोतवाली के बाथरूम में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप, दूसरी एफआईआर दर्ज होने से था नाराज

प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक की बाथरूम में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका के पीछे-पीछे कोतवाली पहुंचा था। प्रेमिका को पुलिस बरामद कर थाने लाई थी। बताया जा रहा है कि दूसरी बार मुकदमा दर्ज होने से युवक नाराज था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।

और पढ़ें
01:57 PM, 21-Sep-2026

कानपुर: घंटाघर में ई-रिक्शा और ऑटो की अराजकता से लगा जाम

कानपुर: घंटाघर में ई-रिक्शा और ऑटो की अराजकता से लगा जाम और पढ़ें
विज्ञापन
01:54 PM, 21-Sep-2026

जनता दर्शन: 'छोटी घटनाएं बड़ी न बनें', लोगों की समस्याएं सुन सीएम योगी बोले- डीएम-एसपी रखें नजर

जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटी घटनाएं बड़ी न बनें। डीएम-एसपी इस पर नजर रखें। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
01:53 PM, 21-Sep-2026

बरेली: नया फोन नहीं दिलवाया तो नाराज होकर घर से गया किशोर, पुलिस टीम को नहर के पास मिला

रात में नाराज होकर घर से चला गया था किशोर, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना और पढ़ें
01:47 PM, 21-Sep-2026

आगरा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन नाले की दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया।  बताया गया है कि नाला निर्माण के दौरान दीवार अचानक ढह गई। दीवार के मलबे की चपेट में आए दो मजदूर दब गए। दोनों मजदूरों की मौत की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मलबे में से बमुश्किल निकाला। दोनों के शवों  को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  और पढ़ें
01:46 PM, 21-Sep-2026

घूंघट में परीक्षा: महिलाओं ने की योजना की तारीफ, बोलीं- होना है साक्षर ताकि सम्मान से जी सकें

मिर्जापुर जिले में नवभारत साक्षरता परीक्षा देने के बाद महिलाओं ने बताया कि यह अच्छी बहुत योजना है। परीक्षा के बाद हमें साक्षर होने का प्रमाणपत्र मिलेगा।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 PM, 21-Sep-2026

बरेली: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, साइबर ठग ने खाते से निकाले पांच लाख रुपये

बरेली में साइबर ठग ने डॉक्टर की ऑनलाइन अपाइंटमेंट के नाम पर ठगी कर ली। ठग ने एक व्यक्ति के खाते से पांच लाख छह हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  और पढ़ें
01:39 PM, 21-Sep-2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों में बेचैनी; राहत की उम्मीद

मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना 171वें दिन भी जारी रहा। व्यापारियों को राहत की उम्मीद है। और पढ़ें
01:38 PM, 21-Sep-2026

अलीगढ़: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

सोनिया की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी है। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष और पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
01:38 PM, 21-Sep-2026

सूर्य किरण एयर शो: मेरठ में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ बोले- स्वदेशी तकनीक से मजबूत हो रही सेना

मेरठ में सूर्य किरण एयर शो देखने पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने स्वदेशी तकनीक, रक्षा उत्पादन और निर्यात को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर निशाना साधा। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed