फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mission 2027: Nitin Nabin and Yogi Adityanath to Review BJP’s Ground-Level Organisation in Meerut

यूपी: मेरठ में नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; विकास कार्यों की समीक्षा, बोले-विकास यात्रा के असली नायक हैं युवा

Mon, 21 Sep 2026 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज और कल सितंबर को मेरठ-सहारनपुर दौरे पर हैं। मेरठ में योगी आदित्यनाथ के साथ कार्यक्रम और संगठनात्मक बैठकों में जमीनी तैयारियों की समीक्षा होगी। दोनों नेता कार्यक्रम में पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं।

विज्ञापन
Mission 2027: Nitin Nabin and Yogi Adityanath to Review BJP’s Ground-Level Organisation in Meerut
मेरठ में कार्यक्रम में मौजूद नेतागण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन-2027 के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज और कल यानी मंगलवार को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। दो दिन के दौरे में वे पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


नितिन नवीन के साथ मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच चुके हैं। दोनों नेता कार्यक्रम में पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। संगठनात्मक बैठकों में बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। वहीं नेताओं के स्वागत के लिए बुलडोजर लाइन में लगे दिखाई दिए। हालांकि बैठक के दौरान पत्रकारों को बाहर ही रोक दिया गया। बैठक के बाद दोनों नेता पत्रकारों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन




सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रों में उत्साह
मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। दोनों नेताओं को सुनने और देखने के लिए विद्यार्थी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की मौजूदगी और चहल-पहल बनी रही। छात्र-छात्राएं कार्यक्रम को लेकर उत्सुक दिखाई दिए और मंच की ओर टकटकी लगाए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी से विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस विकास यात्रा के असली नायक प्रदेश के युवा हैं।

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को संबोधित किया।

युवा भविष्य नहीं, मौजूदा ताकत
नितिन नवीन ने कहा कि देश के युवाओं को केवल भारत का भविष्य मानकर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि वे आज की मौजूदा ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
 

Mission 2027: Nitin Nabin and Yogi Adityanath to Review BJP’s Ground-Level Organisation in Meerut
कार्यक्रम में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की खेल प्रतिभा की सराहना
उन्होंने मेरठ को खेल नगरी बताते हुए शहर के योगदान की सराहना की। नितिन नवीन ने कहा कि भारत से निर्यात होने वाली खेल सामग्री, जिसमें क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक और बैडमिंटन आदि शामिल हैं, उसमें मेरठ की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 250 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में पहला सत्र शुरू हो चुका है। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा।

युवाओं को दिलाए तीन संकल्प
नितिन नवीन ने युवाओं से अपनी प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जुड़े तीन मुख्य संकल्प दिलाए। उन्होंने कहा, "जब युवा सोचता है तो देश आगे बढ़ता है, और जब युवा संकल्प लेता है तो एक नए युग का निर्माण होता है।"

शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद हुआ संवाद
कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल स्मृति उपवन और इंडियन नेशनल आर्मी (INA) शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद 2,000 से अधिक युवाओं के साथ रोजगार, स्टार्टअप और विकास के मुद्दों पर संवाद किया गया।

नितिन नवीन ने प्रदेश में एक्सप्रेसवे, नमो भारत (रैपिड रेल) और मेरठ मेट्रो जैसी ढांचागत परियोजनाओं का भी उल्लेख किया और इन्हें विकास से जोड़ते हुए युवाओं की भूमिका पर बात की।

औघड़नाथ मंदिर जाएंगे, मेरठ में रात्रि प्रवास
नितिन नवीन मेरठ में औघड़नाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे। आज वे मेरठ में रात्रि प्रवास करेंगे।

22 सितंबर को सहारनपुर का दौरा
नितिन नवीन 22 सितंबर को दोपहर बाद सहारनपुर पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। इसके बाद सहारनपुर में पूर्व पदाधिकारियों, सांसद, विधायक और जिलास्तरीय संगठन के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद शाकंभरी देवी के दर्शन कर दिल्ली लौट जाएंगे।

बूथ से जिला स्तर तक तैयारियों पर चर्चा
मेरठ से सहारनपुर तक होने वाली बैठकों में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर की तैयारियों पर चर्चा होगी। दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद के जरिए संगठन की जमीनी तैयारियों की जानकारी लेने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed