फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:30 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 29 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:28 PM, 29-Oct-2026

स्नातक एमएलसी चुनाव: पहले राउंड से ही सिन्हा ने बनाई बढ़त, 15वें राउंड के बाद 17358 वोट से आगे

वाराणसी एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान पहले राउंड से ही आशुतोष सिन्हा ने बढ़त बनाई। वहीं पांचवें राउंड के बाद 9500 वोट से आगे रहे। बता दें कि आशुतोष ने चौथे राउंड तक अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी।   और पढ़ें
12:26 PM, 29-Oct-2026

पीलीभीत: गैस रिसाव होने से रसोई में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतिपुरा में बृहस्पतिवार सुबह गैस सिलिंडर के पाइप से रिसाव के कारण आग लग गई। इस घटना में घर के चार लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है।  और पढ़ें
विज्ञापन
12:21 PM, 29-Oct-2026

कानपुर: युवक को सड़क पर पटका, चेहरे-सिर पर बरसाईं लातें, पैसे गिरने को लेकर था विवाद, आरोपी पुलिस हिरासत में

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबंगला स्थित बृजवासी स्वीट हाउस के सामने मारपीट का एक मामले सामने आया है। इसमें एक युवक ने दूसरे को जमीन पर गिराकर चेहरे पर ताबड़तोड़ लातें मारीं हैं। मामले में चकेरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। और पढ़ें
12:21 PM, 29-Oct-2026

स्नातक एमएलसी चुनाव: मतगणना में व्यवधान का आरोप, अखिलेश ने लिखा- परिणाम तैयार, प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा

वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद सीट की मतगणना को लेकर सपा में भाजपा पर व्यवधान का आरोप लगाया। सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी और मतगणना अभिकर्ताओं पर गाली-गलौज कर गणना रोकने का आरोप लगाया। और पढ़ें
12:21 PM, 29-Oct-2026

कानपुर: लालबंगला में पैसे के विवाद में युवक पर हमला, वायरल वीडियो पर एसीपी की बड़ी कार्रवाई

कानपुर: लालबंगला में पैसे के विवाद में युवक पर हमला, वायरल वीडियो पर एसीपी की बड़ी कार्रवाई और पढ़ें
12:20 PM, 29-Oct-2026

बदायूं: हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं: हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 29-Oct-2026

यूपी: सचिव नियमित वेतन के लिए लगा रहे दौड़, समितियों पर पड़े ताले; बुवाई के समय पर खाद के लिए भटक रहे किसान

आगरा में नियमित वेतन की मांग को लेकर करीब 70 सहकारी समिति कर्मचारी लखनऊ में धरने में शामिल हुए, जिससे जिले की समितियों पर ताले लटके रहे और किसानों को खाद नहीं मिल सकी। आलू, सरसों और गेहूं की बुवाई के बीच किसान परेशान हैं और निजी दुकानों से महंगे दामों पर डीएपी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
  और पढ़ें
12:15 PM, 29-Oct-2026

वाह रे सिस्टम: लोकार्पण का लगाया पत्थर, फिर भी शुरू नहीं किया धोबीघाट; 30 लाख कर दिए खर्च

आगरा के ताजगंज में 30 लाख रुपये की लागत से बना मॉडर्न धोबीघाट लोकार्पण के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। रजक समाज ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसे चालू करने और क्षेत्र में आधुनिक धुलाई मशीनें व ड्रायर लगाने की मांग की है।
  और पढ़ें
12:12 PM, 29-Oct-2026

गजब हाल: पूछताछ पर सन्नाटा, रिटायरिंग रूम में ताला और ट्रैक पार करते यात्री; ये है आगरा का राजा मंडी स्टेशन

आगरा के राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पूछताछ खिड़की खाली, पेयजल स्थल के पास गंदगी और रिटायरिंग रूम बंद मिले। यात्री बिना रोक-टोक रेलवे ट्रैक पार करते नजर आए, जबकि मौके पर आरपीएफ कर्मियों की अनुपस्थिति ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
  और पढ़ें
12:06 PM, 29-Oct-2026

बदायूं में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर से उसे टक्कर लग गई।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed