Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6af605d7d275c8d8f1097e95","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-11-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:29 AM, 13-Nov-2026
लखनऊ: राजधानी की सड़कों पर नियमों की उड़ रही धज्जियां, 2850 वाहन चालक रोजाना तोड़ रहे ट्रैफिक नियम
यातायात माह की सख्ती के बावजूद लखनऊ में रोजाना करीब 2850 वाहन चालक ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं। इसके चलते महज 10 दिनों में 28,500 से अधिक चालान काटे गए और 136 वाहन सीज हुए हैं। दूसरी ओर, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद भी डग्गामार वाहनों ने अपने ठिकाने बदलकर संचालन जारी रखा है, जिससे हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। और पढ़ें10:27 AM, 13-Nov-2026
हरदोई: कैंटीन संचालक लूटकांड का खुलासा, पुलिस को देखते ही भागे लुटेरे, मुठभेड़ में एक को लगी गोली, चार गिरफ्तार
Hardoi News: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में दीपावली की रात कैंटीन संचालक से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में चार शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक शातिर लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। और पढ़ें
विज्ञापन
10:21 AM, 13-Nov-2026
बरेली: शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कक्षा तीन की छात्राओं से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज, सेवाएं भी समाप्त
बहेड़ी के एक नामचीन स्कूल में कक्षा तीन की छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक करीब एक महीने से उनके साथ गलत हरकत कर रहा था और शिकायत करने पर फेल करने की धमकी देता था। और पढ़ें10:14 AM, 13-Nov-2026
नीम के पेड़ पर लटकी थी युवक की लाश: गांव वालों ने सुबह-सुबह देखा ऐसा दृश्य, कांप गए सभी के पैर
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के विघरई गांव में शुक्रवार सुबह नीम के पेड़ पर 40 वर्षीय योगेश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।और पढ़ें
10:09 AM, 13-Nov-2026
एटा: कैंटर से तिरपाल चोरी का शक, युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा; वीडियो हुआ वायरल
एटा के अवागढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कैंटर पर चढ़े युवक को तिरपाल चोरी के शक में पकड़ लिया गया। आरोप है कि कैंटर चालक के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।और पढ़ें
10:09 AM, 13-Nov-2026
VIDEO: कैंटर पर चढ़ा युवक, तिरपाल चोरी के शक में पकड़ा; मारपीट में हुआ घायल
VIDEO: कैंटर पर चढ़ा युवक, तिरपाल चोरी के शक में पकड़ा; मारपीट में हुआ घायल और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:08 AM, 13-Nov-2026
सुना है क्या: कटौती का राज; साथ ही 'माननीय की शादी में विभाग बराती व काम हो, न हो पैरवी दिखनी चाहिए' के किस्से
यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास... और पढ़ें10:06 AM, 13-Nov-2026
कानपुर: बढ़ती जा रही डाकघर में घोटाले की रकम, कई और लोग शिकायत लेकर पहुंचे, कहा- सारी पूंजी डूबी, पढ़ें मामला
Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर में एफडी और बचत खातों के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को कई और पीड़ित खाताधारक कार्यालय पहुंचे, जिन्होंने कैश काउंटर पर रकम जमा करने के बाद विभाग द्वारा पासबुकों को फर्जी बताए जाने पर अपनी जीवनभर की पूंजी डूबने की आशंका जताई है। और पढ़ें10:03 AM, 13-Nov-2026
यूपी: निर्माणाधीन नाले की सिल्ट बनी मुसीबत, दो लाख लोग हो रहे परेशान; ये है स्मार्ट सिटी आगरा का हाल
बोदला-बिचपुरी रोड पर निर्माणाधीन नाले से निकाली गई सिल्ट एक महीने से सड़क पर पड़ी है। इससे एक लेन कई जगह बंद हो गई है और करीब दो लाख लोगों को रोजाना जाम, बदबू और दुर्घटना के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।और पढ़ें
09:59 AM, 13-Nov-2026
यूपी: उत्तरी बाईपास से क्यों नहीं गुजर रहे ट्रक, किस तरह रुकेगी शहर में एंट्री; ट्रांसपोर्टरों ने बताया समाधान
उत्तरी बाईपास पर चार स्थानों पर करीब दो हजार रुपये टोल चुकाने से बचने के लिए भारी वाहन आगरा शहर के बीच से गुजर रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों ने टोल कम करने और यमुना एक्सप्रेसवे पर निशुल्क चढ़ने-उतरने की सुविधा देने की मांग उठाई है।और पढ़ें