Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:00 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 23 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:51 AM, 23-Nov-2026

बलिया में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में टेंट कारोबारी सहित दो की मौत, एक घायल

बलिया में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में टेंट कारोबारी सहित दो की मौत, एक घायल और पढ़ें
09:44 AM, 23-Nov-2026

शहादत: मनीष का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, तिरंगे में लिपटे पति को देख बेसुध हुईं पत्नी बुलबुल

हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए शामली के लांस नायक मनीष का पार्थिव शरीर सोमवार को भाज्जू गांव पहुंचा। पति को तिरंगे में लिपटा देखकर पत्नी बुलबुल बार-बार बेहोश हुईं। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:30 AM, 23-Nov-2026

मथुरा में भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर

मथुरा के चौमुहां में सनसिटी के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
  और पढ़ें
09:08 AM, 23-Nov-2026

सुना है क्या: 'दुविधा में फंसे मुखिया जी' की कहानी, साथ ही 'प्रमोशन भी वायरल और पशोपेश में मुखिया' के किस्से

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास... और पढ़ें
08:59 AM, 23-Nov-2026

आगरा में ठंड की दस्तक: सुबह-सुबह छा रहा कोहरा, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान; अगले पांच दिन में बढ़ेगी सर्दी

आगरा में अगले पांच दिनों तक सुबह हल्का कोहरा छाने और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ेगी, वहीं डॉक्टरों ने पांच साल तक के बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी है।
  और पढ़ें
08:54 AM, 23-Nov-2026

यूपी: सायरन बजते ही गुल हुई बिजली, जमीन पर लेट गए लोग; आगरा में हुई हवाई हमले की मॉक ड्रिल

आगरा की पुलिस लाइन में हवाई हमले और ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल की गई। सायरन बजते ही बिजली गुल कर दी गई और आग बुझाने के साथ 17 घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 AM, 23-Nov-2026

यूपी चुनाव 2027: धर्म की राजनीति पर लगातार हमलावर रहेगी कांग्रेस, ओबीसी और दलितों पर विशेष रूप से करेगी फोकस

आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस धर्म की राजनीति, अयोध्या से जुड़े विवादों, जातीय उत्पीड़न और बेरोजगारी के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत पार्टी पूरे प्रदेश में सम्मेलन व रैलियां आयोजित कर दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करने और सामाजिक न्याय के विमर्श को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटी है। और पढ़ें
08:51 AM, 23-Nov-2026

आगरा में बुलडोजर एक्शन: टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार में दूसरे दिन भी टूटीं दुकानें, सामान समेटकर भागे दुकानदार

आगरा के टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। सौ फुटा रोड से बुद्धा पार्क तक कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।
  और पढ़ें
08:46 AM, 23-Nov-2026

यूपी: बसपा सुप्रीमो मायावती जैसी कुर्सी, भाषण में आक्रामक अंदाज; आकाश आनंद ने आगरा से दिया बड़ा सियासी संदेश

आगरा के एत्मादपुर में बसपा सम्मेलन के दौरान आकाश आनंद नए सियासी तेवर में नजर आए। मंच पर मायावती जैसी अलग कुर्सी और भाषण में भाजपा, सपा व कांग्रेस पर तीखे हमलों ने 2027 के चुनाव की तैयारियों के संकेत दिए।
  और पढ़ें
08:31 AM, 23-Nov-2026

गृह मंत्रालय का आदेश बेअसर: शत्रु संपत्तियां कब्जा मुक्त तो हुईं नहीं, किरायेदारों ने किराया देना भी किया बंद

गृह मंत्रालय ने चार महीने पहले शत्रु संपत्तियों को 15 दिन में खाली कराने का आदेश दिया था। फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उल्टा अब तो किरायेदारों ने किराया देना भी बंद कर दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed