सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में पीएम बोले- पश्चिम एशिया संकट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर हो रहा असर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Mon, 23 Mar 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session LIVE Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings News in Hindi: ईद और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ-साथ शनिवार-रविवार के लंबे अवकाश के बाद संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज फिर शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में अहम विधेयक पेश करेंगे। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल की शुरुआत होगी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही, विपक्ष की मांगों, संसद परिसर में विरोध और अहम मुद्दों पर बयानबाजी के कारणों आदि से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में बढ़ें।

Parliament Budget Session Highlights Amit Shah Rajya Sabha CAPF Bill RS Chairman LS Speaker Birla hindi news
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:20 PM, 23-Mar-2026

युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक रिश्ते- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक रिश्ते हैं। जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वह दुनिया के दूसरे देशों के साथ हमारे व्यापार का भी एक अहम रास्ता है। खासकर कच्चे तेल और गैस की जरूरतों का बड़ा हिस्सा यही क्षेत्र पूरा करता है। हमारे लिए यह क्षेत्र एक और कारण से भी अहम है। लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं और काम करते हैं। वहां समुद्र में जो वाणिज्यिक शिप चलते हैं, उनमें भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इन कारणों की वजह से भारत की चिंताएं अधिक हैं। यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए।
02:17 PM, 23-Mar-2026

विश्व की अर्थव्यवस्था पर हो रहा गहरा असर- पीएम मोदी

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि बीत दो तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी दी है। इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है। भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ये चुनौतियां आर्थिक भी हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ी हैं और मानवीय भी हैं।
01:49 PM, 23-Mar-2026

राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक स्थगित
01:43 PM, 23-Mar-2026

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
01:14 PM, 23-Mar-2026

पीएम मोदी के संबोधन से पहले प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर संसद में पीएम मोदी के बोलने के बारे में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक अच्छी बात है। मैं सुनना चाहती हूं कि वे क्या कहेंगे है। कई मुद्दे हैं। इस युद्ध का हमारे देश पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन मुझे खुशी है कि अब वह ऐसा कर रहे हैं। 
01:01 PM, 23-Mar-2026

प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- पीएम बताएंगे पश्चिम एशिया पर भारत का रुख

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उससे निपटने के तरीके के बारे में बात करेंगे, तो देशवासियों को वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
12:57 PM, 23-Mar-2026

भाजपा सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी के नाम के कसीदे पढ़े

भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बनने पर उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी न सिर्फ लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता हैं, बल्कि एक दाग रहित छवि वाले नेता भी हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता पूरी निष्ठा से देश की सेवा करता है, तो उसकी पहचान दुनिया भर में बनती है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि किशन ने कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश का हर व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी को वोट देना चाहता है।

12:12 PM, 23-Mar-2026

राम मनोहर लोहिया की जयंती पर ओम बिरला और अन्य सांसदों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

दिल्ली में डॉ.राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में एकत्र होकर डॉ. लोहिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।

12:07 PM, 23-Mar-2026

दो बजे लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के अहम मुद्दों पर बयान देंगे। इस दौरान वे मौजूदा हालात, भारत पर उसके असर और सरकार की तैयारी व रणनीति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

12:02 PM, 23-Mar-2026

संजय कुमार झा बोले- एलपीजी स्थिरता को लेकर कोई दिक्कत नहीं है

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पश्चिम एशिया के हालात की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति नियंत्रण में है और एलपीजी स्थिरता को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। अगर भविष्य में हालात बिगड़ते हैं, तो सरकार जरूरी कदम उठाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed