West Asia Conflict LIVE: 'हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान जारी रहेगा', सीजफायर के बावजूद नेतन्याहू का रुख सख्त
{"_id":"69e15a779ed63781130d1043","slug":"west-asia-conflict-live-updates-us-iran-tension-lebanon-israel-ceasefire-donald-trump-us-navy-news-in-hindi-2026-04-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict LIVE: 'हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान जारी रहेगा', सीजफायर के बावजूद नेतन्याहू का रुख सख्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nirmal Kant
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
पश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू हो चुका है। जिसके बाद लेबनान में जश्न का माहौल है,लेकिन इसी बीच हिजबुल्ला ने एक धमकी भी दी है। उधर, अमेरिका-ईरान के बीच भी युद्धविराम के शांतिवार्ता पर चर्चा तेज हो गई है। पढ़ें सभी अपडेट्स...
पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
09:55 PM, 17-Apr-2026
लेबनान में अस्थायी शांति
लेबनान और इस्राइल के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू हुआ है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की दिशा में एक अस्थायी कदम माना जा रहा है। इस संघर्ष में पिछले कई हफ्तों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की भी खबरें सामने आई हैं।इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नागरिकों को कुछ क्षेत्रों में लौटने से मना किया है और कहा है कि सैन्य गतिविधियां अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। साथ ही, इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में एक सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखने की भी बात कही है।
09:19 PM, 17-Apr-2026
युद्धविराम के बाद भी सैन्य रुख सख्त
इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि इस्राइली सेना उन इलाकों पर नियंत्रण बनाए रखेगी जिन्हें उसने सैन्य अभियान के दौरान अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिजबुल्ला को निरस्त्र करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य बना रहेगा।इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने युद्ध के चलते लगाए गए कई प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है। इसके तहत देश के अधिकांश हिस्सों में अब बिना सीमा के सार्वजनिक कार्यक्रमों और गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी, हालांकि लेबनान सीमा से लगे क्षेत्रों में कुछ प्रतिबंध अभी भी लागू रहेंगे।
08:51 PM, 17-Apr-2026
इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच संघर्ष जारी
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि लेबनान में घोषित अस्थायी युद्धविराम के बावजूद हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर अस्थायी संघर्ष विराम को स्वीकार किया है, लेकिन हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा। नेतन्याहू के अनुसार, इस्राइल ने हिजबुल्ला के लगभग 90 प्रतिशत मिसाइल और रॉकेट भंडार को नष्ट कर दिया है, लेकिन संगठन को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है।12:47 PM, 17-Apr-2026
ईरान को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अपने संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने पर सहमत हो गया है। यह वही यूरेनियम है जिसका उपयोग परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता काफी नजदीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह समझौता हो जाता है, तो तेल की आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकती है और क्षेत्र में हालात सामान्य होने लगेंगे। ट्रम्प ने आगे संकेत दिया कि अगर यह समझौता इस्लामाबाद में होता है, तो वह पाकिस्तान की यात्रा भी कर सकते हैं। हालांकि, ईरानी मीडिया ने ट्रम्प के इस दावे को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बिना आधार के बातें कर रहे हैं और वास्तविक स्थिति इससे अलग है।12:22 PM, 17-Apr-2026
होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर यूरोप तैयार
फ्रांस ने कहा है कि यूरोपीय सहयोगी देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री मार्गों को सुरक्षित करने में सक्षम हैं। फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वौट्रिन ने बताया कि बेल्जियम, नीदरलैंडऔर फ्रांस सहित कई यूरोपीय देशों के पास समुद्री माइंस हटाने (माइन-क्लियरिंग) की क्षमता है, जो इस रणनीतिक जलमार्ग को सुरक्षित बनाने में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों के लिए “पूरी तरह समर्थित एस्कॉर्ट सेवाएं” भी उपलब्ध करा सकते हैं। स्ट्रेट को दोबारा खोलने के मुद्दे पर पेरिस में होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी। फ्रांस और यूके संयुक्त रूप से करीब 40 देशों की बैठक की मेजबानी कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य अमेरिका को यह दिखाना है कि सहयोगी देश इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में नेविगेशन की स्वतंत्रता बहाल करने के लिए तैयार हैं।11:07 AM, 17-Apr-2026
इस्राइल-लेबनान सीजफायर का खाड़ी देशों ने किया स्वागत
इस्राइल और लेबनान के बीच घोषित संघर्ष विराम पर खाड़ी देशों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। साऊदी अरब और ओमान ने इस सीजफायर का स्वागत किया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए गए संघर्ष विराम के ऐलान का स्वागत करते हुए लेबनान की संप्रभुता और राज्य संस्थाओं के समर्थन की बात दोहराई। साथ ही सऊदी अरब ने कहा कि हथियार केवल राज्य और उसकी वैध संस्थाओं तक सीमित रहने चाहिए। वहीं, ओमान ने भी इस समझौते का स्वागत करते हुए इसे संभव बनाने में अमेरिका के प्रयासों की सराहना की। ओमान ने सभी पक्षों से अपील की कि वे संघर्ष विराम की शर्तों का पूरी तरह पालन करें और किसी भी तरह के उल्लंघन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:02 AM, 17-Apr-2026
इस्राइल-लेबनान सीजफायर से भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त
घरेलू शेयर बाजारों ने शुक्रवार को सपाट शुरुआत की, लेकिन जल्द ही हल्की तेजी देखने को मिली। वैश्विक तेल कीमतों में राहत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्राइल-लेबनान के बीच युद्धविराम की घोषणा से बाजार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स 77,976 पर खुला, जो 12 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्शाता है। वहीं एनएसई निफ्टी 30 अंकों, यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,165 पर खुला। कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार में हल्की तेजी बनी रही। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 142 अंक यानी 0.18 प्रतिशत बढ़कर 78,130 पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 28 अंक यानी 0.11 प्रतिशत चढ़कर 24,224 पर कारोबार करता दिखा। एफएमसीजी, एनर्जी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली।हालांकि, शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी सीमित रही। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो माइक्रो-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 250 में भी लगभग 1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
विश्लेषकों का मानना है कि इस्राइल और लेबनान के बीच युद्धविराम से वैश्विक तनाव में कमी आ सकती है, जिससे बाजार को राहत मिली है। हालांकि, उन्होंने निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं और बाजार की ऊंची अस्थिरता को देखते हुए सोच-समझकर निवेश करना बेहतर होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी के 24,500 के स्तर को मजबूती से पार करने और उस पर टिके रहने के बाद ही नए निवेश की शुरुआत करना उचित रहेगा, क्योंकि इससे बाजार में स्थायी तेजी का संकेत मिलेगा।
तेल बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.4 प्रतिशत तक गिरकर 97.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2 प्रतिशत गिरकर 92.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजारों की बात करें तो वॉल स्ट्रीट सकारात्मक बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.26 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.36 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके उलट एशियाई बाजारों में कमजोरी दिखी, जहां निक्केई, कोस्पी और हैंग सेंग में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय बाजार में 382 करोड़ रुपए की खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने मुनाफावसूली करते हुए 3,400 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर बेचे।
10:17 AM, 17-Apr-2026
समुद्री नाकेबंदी जारी रखेगा अमेरिका- नेतन्याहू
ईरान के मुद्दे पर नेतन्याहू ने दावा किया कि ट्रंप ने उन्हें भरोसा दिया है कि वे समुद्री नाकेबंदी जारी रखेंगे और ईरान की बची हुई परमाणु क्षमता को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं। नेतन्याहू ने इन कदमों को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे आने वाले वर्षों में सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है।10:15 AM, 17-Apr-2026
दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल- नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्ला के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इस्राइल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा। उनका यह बयान उस समय आया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की। यह समझौता नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन के बीच हुआ है और इसे अमेरिकी पूर्वी समय के अनुसार शाम 5 बजे से लागू किया जाना है। नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने हिजबुल्ला की उस मांग को ठुकरा दिया, जिसमें इस्राइली सेना को अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पीछे हटने के लिए कहा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्राइली सेना लेबनान के अंदर बनाए गए इस सुरक्षा क्षेत्र में ही तैनात रहेगी। उनका कहना है कि यह सुरक्षा क्षेत्र उत्तरी इस्राइल के इलाकों को हमलों और टैंक रोधी हथियारों से बचाने में मदद करेगा।नेतन्याहू ने यह भी कहा कि लेबनान के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौता करने का मौका है। उन्होंने बताया कि ट्रंप इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए उन्हें और लेबनान के राष्ट्रपति को बातचीत के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। नेतन्याहू के अनुसार, यह मौका इसलिए बना है क्योंकि इस्राइल ने लेबनान में ताकत का संतुलन अपने पक्ष में बदल दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक महीने में लेबनान की ओर से सीधे शांति वार्ता के संकेत मिले हैं। उन्होंने बताया कि इन बातचीतों में इस्राइल की दो मुख्य शर्तें होंगी- पहली, हिजबुल्ला को पूरी तरह हथियार छोड़ने होंगे, और दूसरी, एक स्थायी शांति समझौता होना चाहिए।
09:58 AM, 17-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X