{"_id":"69d6af827759f44c5806a52c","slug":"121-youth-selected-at-a-salary-of-rs-25700-lucknow-news-c-13-lko1096-1682851-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 25,700 रुपये के वेतन पर 121 युवा चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 25,700 रुपये के वेतन पर 121 युवा चयनित
विज्ञापन
रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से बुधवार को अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 121 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन्हें 25,700 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। कैंपस प्लसेमेंट ऑफिसर एमए खां ने बताया कि नौकरी के लिए सुबह 11 बजे तक 198 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 121 का चयन किया गया है।
लखनऊ, आगरा में मिलेगा काम
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि चयनितों को लखनऊ व आगरा में काम करने का अवसर मिलेगा। सर्वे से लेकर मैकेनिकल तक का काम इसमें शामिल है। कुछ जगहों पर इन्हें निगरानी की भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
काम के अनुसार बदल जाएंगे जिले
काम के अनुसार चयनितों के जिले भी बदल जाएंगे। अभी कंपनी के पास आगरा व लखनऊ में काम ज्यादा है। यहां काम पूरा होते ही अन्य जिलों में भेजा जाएगा। इसके लिए वेतन में बढ़ोतरी भी की जाएगी। एक वर्ष तक बेहतर काम करने वालों को पदोन्नत भी किया जाएगा।
कोट...
साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जल्द ही इन्हें नियुक्ति पत्र मिलेंगे।
- राजकुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, अलीगंज
Trending Videos