फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2,500 households in Hasemau to get relief from the power crisis

Lucknow News: हासेमऊ के 2500 घरों को बिजली संकट से मिलेगी राहत

Sun, 25 Oct 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
2,500 households in Hasemau to get relief from the power crisis
लखनऊ। लौलाई उपकेंद्र के हासेमऊ क्षेत्र के 2500 घरों को अब गर्मियों में बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग ने शनिवार को नया 11 केवी फीडर चालू कर उपभोक्ताओं का लोड दो फीडरों में बांट दिया।
विज्ञापन

गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि हासेमऊ 11 केवी फीडर से एमिटी ग्रीन, इशांनिका एस्टेट, हासेमऊ गांव, दिव्य विहार, कृष्णा एंक्लेव समेत आसपास के नवविकसित इलाकों में बिजली आपूर्ति होती थी। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण गर्मियों में अक्सर आपूर्ति बाधित होती थी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता धीरज यादव के मुताबिक, नए 11 केवी फीडर का नाम एमिटी ग्रीन रखा गया है। इस पर करीब 1200 उपभोक्ताओं का लोड रहेगा। इससे हासेमऊ फीडर पर दबाव कम होगा और बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। दोनों फीडरों में भविष्य में करीब एक-एक हजार नए उपभोक्ताओं का अतिरिक्त लोड उठाने की क्षमता भी विकसित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed