सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   300 posts will be recruited in the employment fair today

Lucknow News: रोजगार मेले में आज 300 पदों पर होगी भर्ती

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
300 posts will be recruited in the employment fair today
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग परिसर में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें प्रतिष्ठित कंपनी वीविन कॉल सेंटर के करीब 300 पदों पर पुरुष व महिला अभ्यर्थियों का चयन करेगी। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिभागियों का इंटरमीडिएट या स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Trending Videos

रोजगार मेले में 18 से 30 वर्ष तक के युवा शामिल हो सकते हैं। चयनितों को 15,000 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। इच्छुक रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण कराकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बायोडाटा की प्रतियों और मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ अभ्यर्थी सुबह 10 बजे कार्यालय परिसर में उपस्थित होंगे। इन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed