सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   307 projects worth Rs 33,466 crores have come to fruition.

Lucknow News: 33,466 करोड़ के 307 प्रोजेक्ट धरातल पर उतरे

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
307 projects worth Rs 33,466 crores have come to fruition.
प्रेसवार्ता करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा।
विज्ञापन
लखनऊ। जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लखनऊ की बढ़ती औद्योगिक क्षमता पर प्रकाश डाला। पिछले चार साल का हिसाब बताते हुए बताया कि 2023 में निवेशक सम्मेलन में 3.43 लाख करोड़ के 1198 एमओयू साइन हुए थे, जिसमें 2024 तक 33,466 करोड़ के 307 प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं।
Trending Videos

लखनऊ में 2,728 करोड़ की लागत से रिंग रोड समेत अवस्थापना के सैकड़ों कार्य कराए गए हैं। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे काम प्रगति पर है। पिछले साल 10849 करोड़ की लागत से बने गोमतीनगर के न्यू टर्मिनल रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया गया है। 440 करोड़ से मुंशीपुलिया फ्लाईओवर का निर्माण व 2400 करोड़ से हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित तौर पर मेलों का आयोजन कराते हुए 2023-24 में 9,390 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। पिछले साल सांसद खेल महाकुंभ के तहत 8000 खिलाड़ियों, 350 से अधिक शिक्षण संस्थानों और 25000 से अधिक छात्रों की प्रतिभागिता रही। पीएम आवास योजना के तहत 23,367 और सीएम आवास योजना के तहत 1664 आवास निर्मित किए गए हैं। 1.73 लाख से ज्यादा उज्ज्वला लाभार्थियों को कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed