{"_id":"62063f9f4740b872c865d2a0","slug":"a-man-of-bangladesh-arrested-near-ram-janmbhoomi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रामजन्मभूमि क्षेत्र में संदिग्ध हालत में पकड़ा गया बांग्लादेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रामजन्मभूमि क्षेत्र में संदिग्ध हालत में पकड़ा गया बांग्लादेशी
Fri, 11 Feb 2022 07:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:36 PM IST
सार
अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर के पास से एक बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ है। इंटेलिजेंस और खुफिया विभाग की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अनिवेश चंद्र दास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामजन्मभूमि क्षेत्र में गुरुवार देर शाम संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर थाना राम जन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक के पास से बांग्लादेश की आईडी मिलने पर हड़कंप मच गया। पूछताछ में पता चला कि अयोध्या आने से पहले युवक मथुरा व वृंदावन भी गया था। पुलिस ने युवक को विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एक युवक गुरुवार शाम रामजन्मभूमि परिसर से सटे राम गुलेला क्षेत्र में संदिग्ध रूप में टहलते हुए देखा गया। श्रीराम जन्मभूमि परिसर के सुरक्षाकर्मियों ने संदेह होने पर युवक को पकड़कर राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों ने युवक से घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान युवक के पास से बांग्लादेश की एक आईडी मिली। संदिग्ध युवक की पहचान अनिवेश चंद्र दास पुत्र दुलालचंद निवासी ग्राम चरहोगला थाना मेंहदीगंज जिला भारीवाल बांग्लादेश के रूप में हुई है। कई साल पहले फर्जी तरीके से यह भारत आ गया था। इसके पास से कोई वैध कागजात नहीं मिला है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से बांग्ला भाषा में एक धार्मिक पुस्तक भी बरामद हुई है। पकड़ा गया संदिग्ध हिंदी बोलने में निपुण है, लेकिन वह हिंदी पढ़ नहीं सकता और न ही हिंदी लिख सकता है।
विज्ञापन
सीओ खुफिया बीएम तिवारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवक कई साल पहले भारत आ गया था। यहीं चोरी छिपे रह रहा था। अयोध्या आने से पहले वह मथुरा व वृंदावन भी गया था। जिसके बाद अयोध्या आया था। कहा कि उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु या सूचना नहीं मिली है। किसी भी प्रकार का वैध कागजात न मिलने के कारण युवक के विरुद्ध विदेशी अधिनियम सहित धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
लंबे समय से भारत में छुपकर रह रहा था बांग्लादेशी
बांग्लादेशी मूल के पकड़े गए संदिग्ध को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक लंबे समय से भारत में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पता चला कि वह कई सालों पहले बांग्लादेश से चोरी छुपे भारत पहुंचा था और दिल्ली सहित मथुरा में भी वह लंबे समय तक रहा। उसके पास से दिल्ली और मथुरा के पते के दो आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।