{"_id":"6a93426de63fbb3bb207db8a","slug":"accused-arrested-for-home-invasion-robbery-and-assault-lucknow-news-c-13-lko1096-1895903-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में घुसकर लूटपाट और हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में घुसकर लूटपाट और हमले का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Aug 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरानगर पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट और जानलेवा हमले के आरोपी सुरेश पासी को गिरफ्तार किया है। सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी सुरेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
सुरेश सीतापुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसने साथियों के साथ इंदिरानगर के अमराई गांव में किराना कारोबारी उमेश चंद गुप्ता के घर लूटपाट की कोशिश की थी। परिवार के जागने पर आरोपियों ने हमला किया, जिसमें उमेश, उनकी पत्नी शांति और बेटी सीमा घायल हुए। दीपक गुप्ता ने 25 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पड़ताल के दौरान पुलिस को वारदात में छह लोगों की संलिप्तता पता चली थी। पुलिस ने आठ अगस्त को आरोपी विनोद, उदय राज, बिरजू और एसटीएफ ने फिरोज को गिरफ्तार किया था। सुरेश और उसका साथी दरबारी भागे हुए थे, दोनों पर इनाम घोषित था। सुरेश को मानस टाउन इंदिरानगर से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब दरबारी की तलाश कर रही है। सुरेश के खिलाफ बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच और लखनऊ में 36 एफआईआर दर्ज हैं।