{"_id":"6acfeb8f52cff5e93e089852","slug":"accused-arrested-for-sexual-exploitation-under-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-lko1070-1966562-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 15 Oct 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
आरोपी रजन सोनी।
लखनऊ। दुबग्गा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का आठ महीने तक यौन शोषण करने के आरोपी रजत सोनी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, रजत सोनी बख्शी का तालाब के लोहारन पुरवा का निवासी है। वह जेप्टो कंपनी में प्रभारी के पद पर कार्यरत है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती और रजत पहले एक ही कंपनी में काम करते थे, जिससे उनकी दोस्ती हुई थी। आरोप है कि रजत ने युवती से शादी का वादा कर उसका यौन शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। युवती की तहरीर पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।