फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admissions for the one-year LLM program at BBAU have begun.

Lucknow News: बीबीएयू में एक वर्षीय एलएलएम प्रवेश शुरू

Mon, 20 Jul 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Admissions for the one-year LLM program at BBAU have begun.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश की अधिसूचना जारी की है। प्रवेश अंतिम योग्यता सूची के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को 22 जुलाई की शाम 6 बजे तक सभी दस्तावेज ईमेल admissioncpgls26@gmail.com के माध्यम से भेजने होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश में 70 फीसदी अंक प्रवेश परीक्षा से मिलेंगे। शेष 30 फीसदी अंक उद्देश्य विवरण, कार्यानुभव और शोध प्रकाशनों पर आधारित होंगे। कार्यानुभव के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं। राष्ट्रीय आयोग में कार्यानुभव पर पांच अंक और राज्य आयोग में तीन अंक दिए जाएंगे। शोध प्रकाशनों के लिए भी अधिकतम दस अंक तय हैं। अभ्यर्थी के पास तीन या पांच वर्षीय एलएलबी की डिग्री होना आवश्यक है।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 45 फीसदी अंक होने चाहिए। बीबीएयू प्रवेश नीति 2026-27 के अनुसार, 50 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 10 फीसदी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पांच फीसदी दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। खाली रहने वाली अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सीटें परस्पर बदली जा सकेंगी। समान अंतिम अंक होने पर एलएलबी परीक्षा के अंकों के आधार पर योग्यता तय होगी। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट bbau.ac.in पर निगरानी बनाए रखनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed